
बिहार: केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का पत्ता कटा, झारखंड के खिरु महतो को JDU भेजेगी राज्यसभा
AajTak
केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को जनता दल यूनाइटेड राज्यसभा नहीं भेजेगी. उनकी जगह पर झारखंड जेडीयू अध्यक्ष और पूर्व विधायक खीरू महतो पार्टी की ओर राज्यसभा भेजे जाएंगे. इस संबंध में जेडीयू की ओर से आधिकारिक घोषणा कर दी गई है.
जनता दल यूनाइटेड केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को राज्यसभा नहीं भेजेगा. उनकी जगह पार्टी की ओर से झारखंड जेडीयू के अध्यक्ष खीरू महतो राज्यसभा भेजे जाएंगे. खीरू महतो विधायक रह चुके हैं. इस संबंध में जेडीयू की ओर से आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. बता दें कि केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और सीएम नीतीश कुमार के बीच सब ठीक नहीं चलने की खबरें कई दिनों से मीडिया में आ रही थी. रविवार शाम को इस पर से सस्पेंस भी खत्म हो गया है. बता दें कि जनता दल यूनाइटेड ने पहले ही राज्यसभा उम्मीदवार पर फैसला लेने के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत किया हुआ था.
बता दें कि 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए 24 मई से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 5 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए अब तक केवल आरजेडी के 2 उम्मीदवार मीसा भारती और फैयाज अहमद ने अपना पर्चा भरा है. उधर, आरसीपी सिंह का राज्यसभा कार्यकाल अगले महीने खत्म होने वाला है. खबरें थी कि नीतीश कुमार उन्हें पार्टी से दोबारा राज्यसभा उम्मीदवार बनाने को लेकर अनिच्छुक हैं. हालांकि आजतक से बात करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा था कि हमारे और नीतीश बाबू में कोई दूरी नहीं है.
बता दें कि आरसीपी सिंह की सीट बिहार से राज्यसभा की उन पांच सीटों में शामिल है जहां चुनाव होने हैं. एक साल पहले नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का राज्यसभा में लगातार दूसरा कार्यकाल चल रहा है. आरसीपी सिंह उत्तर प्रदेश काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं. राजनीति में आने के लिए उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी. इससे पहले बिहार में नीतीश कुमार के सत्ता संभालने के बाद आरसीपी लंबे वक्त तक उनके प्रधान सचिव रहे थे.
आरसीपी सिंह का पत्ता क्यों कटा?
आरसीपी सिंह का पत्ता कटने के पीछे जो सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है, वो ये है कि आरसीपी सिंह और JDU के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था. इस वजह से आरसीपी सिंह के लिए जदयू से राज्यसभा का एक और कार्यकाल हासिल कर पाना मुश्किल लग रहा था. माना जाता है कि आरसीपी सिंह का बीजेपी के प्रति झुकाव बढ़ा है, जिससे नीतीश कुमार भी असहज हैं. नीतीश और बीजेपी के रिश्तें में भी पिछले कुछ वक्त से तल्खी आई हुई है.
ये भी पढ़ें

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



