
बिहार: कुख्यात शराब तस्कर मुकेश सहनी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का है सरगना
Zee News
Bihar News: बिहार, बंगाल, अरुणाचल सहित कई प्रदेशों में शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना मुकेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया है.
Chhapra: बिहार, बंगाल, अरुणाचल सहित कई प्रदेशों में शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना मुकेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया है. पैसे के मैनजमेंट देखने वाला उसका सहयोगी सीएसपी संचालक मनोज साह को भी गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेजा गया है. दोनों की गिरफ्तारी परसा हाई स्कूल चौक से की गई हैं. जेल भेजा गया मुन्ना कुमार सानी उर्फ मुकेश सहनी तरैया थाना क्षेत्र के हसनपुर बनिया निवासी उपेंद्र सहनी का पुत्र तथा सीएसपी संचालक मनोज साह तरैया थाना क्षेत्र के उसरी बाजार निवासी जगनाथ साह का पुत्र बताया गया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










