
बिहार की 'गमछा पॉलिटिक्स' में छुपा है लालू से आगे की पॉलिटिक्स का 'तेजस्वी प्लान'! 5 Points में समझें
AajTak
हरा गमछा आरजेडी की पहचान से जुड़ा रहा है. अब पार्टी इससे दूरी बना रही है तो इसके पीछे क्या वजह है? क्या ये आरजेडी के लिए लालू यादव की पॉलिटिक्स से आगे का 'तेजस्वी प्लान' है?
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव 10 सितंबर से कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं. इस यात्रा को लेकर आरजेडी ने कार्यकर्ताओं के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इनमें एक दिशा-निर्देश है- हरे गमछे के स्थान पर पार्टी की हरी टोपी और बैज को प्राथमिकता दें.
आरजेडी के इस दिशा-निर्देश के बाद बिहार में गमछे की सियासत शबाब पर है. कोई इसे प्रशांत किशोर की सियासत का इफेक्ट बता रहा है तो कोई इमेज बदलने की कोशिश. अब सवाल है कि कभी 'तेल पिलावन और लाठी घुमावन' का नारा देने वाली आरजेडी की गमछा पॉलिटिक्स में एंट्री और एग्जिट क्यों हुई? आरजेडी अपनी पहचान रही गमछे की पॉलिटिक्स से अब दूरी क्यों बना रही है?
आरजेडी प्रमुख लालू यादव के मुख्यमंत्री रहते बिहार में चरवाहा विद्यालयों की शुरुआत हुई थी. लाठी और गमछा, इन दोनों का ही चरवाहा समाज की वेशभूषा से अटूट नाता है. लालू यादव की पॉलिटिक्स का आधार वोटबैंक भी यादव, खासकर चरवाहा समाज रहा है. चरवाहा विद्यालय शुरू करना हो या 'तेल पिलावन, लाठी घुमावन' का नारा, लालू यादव की रणनीति ओबीसी के इस सबसे बड़े वोटबैंक को अपने पीछे गोलबंद करने की ही थी. अब पार्टी 'गमछा पॉलिटिक्स' से किनारा कर रही है तो उसके पीछे भी अपनी वजहें हैं.
1- वोटों का नया समीकरण गढ़ने की कवायद
एम-वाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण आरजेडी की ताकत रहे हैं. लेकिन 2005 में नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए की सरकार आने के बाद आरजेडी का समर्थन अपने कोर वोटबैंक में भी घटा है. यादव पर बीजेपी पहले से ही नजर गड़ाए है, अब प्रशांत किशोर ने कम से कम 40 मुस्लिमों को टिकट देने का ऐलान कर आरजेडी की टेंशन और बढ़ा दी है.
बिहार के वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश अश्क ने कहा कि बिहार की कुल आबादी में करीब 32 फीसदी हिस्सेदारी वाले यादव-मुस्लिम का एकमुश्त वोट अगर आरजेडी को मिलता तो पार्टी की आज ये दशा नहीं होती. लोकसभा चुनाव में 23 सीटों पर लड़कर चार ही जीत पाने वाली पार्टी के कम से कम 20 उम्मीदवार जरूर जीत गए होते. तेजस्वी भी इसे समझ रहे हैं और यही वजह है कि वह आरजेडी को एम-वाई की पार्टी के टैग से निजात दिलाने, बाकी जातियों को साथ लाकर नया समीकरण गढ़ने की कोशिश में कभी इसे ए टू जेड की पार्टी बताते हैं तो कभी बाप (बहुजन, अगड़ा, आधी आबादी और गरीब) की. अब गमछा से किनारा भी लठैतों की पार्टी की पहचान हटाने की ही दिशा में प्रयास है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



