
बिहार: इस कालेज का गजब कानून, लहराते बालों पर बैन; सेल्फी ली तो हो जाएगा बवाल
Zee News
New Dress Code in SM College Bhagalpur: छात्राओं ने कहा कि आदेश तालिबानियों के सरिया कानून जैसा है. छात्र नेताओं का कहना है कि ड्रेस कोड वाले फैसले का स्वागत है लेकिन बेटियों के खुले बालों पर प्रतिबंध घटिया मानसिकता को दर्शाता है.
भागलपुर: बिहार (Bihar) के एक महिला कॉलेज में छात्राओं के लिए लागू किये गए ड्रेस कोड पर घमासान मचा है. भागलपुर (Bhagalpur) जिले के महिला कॉलेज सुंदरवती महिला महाविद्यालय में जारी नए ड्रेस कोड के तहत अब छात्राओं के लहराते और खुले बालों पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसके बाद सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी आरजेडी (RJD) से जुड़े छात्रों ने इसे तुगलकी फरमान बताया तो कई छात्रों ने इसकी तुलना कट्टरपंथियों और सरिया कानून से की है. वहीं कुछ छात्राओं ने इस फैसले का स्वागत भी किया है. यहां तक कि एक छात्रा ने इस फैसले के लिए कॉलेज प्रशासन को धन्यवाद दिया है. प्रिंसपल की ओर से जारी आदेश के तहत अब छात्राओं को कालेज परिसर के अंदर सेल्फी लेने पर भी मनाही रहेगी. उसमें ये भी लिखा है कि अगर किसी ने बाल खुले रखे तो उन्हें इस कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. सुंदरवती महिला महाविद्यालय (एसएम कालेज) की कमेटी ने यह निर्णय लिया था. जिस पर अब प्राचार्य की मुहर भी लग चुकी है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










