
बिल्डिंग में आग लगी तो चौथी मंजिल पर फंसे भाई-बहन, 25 सेकंड में पाइप से 50 फीट नीचे उतरे
AajTak
New york City fire: न्यूयॉर्क सिटी में पहले बहन पाइप के सहारे नीचे आई, पीछे-पीछे उसका भाई उतरकर आया. इस घटना का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों ही भाई-बहन आग की लपटों के बीच घिरे हुए नजर आए. हालांकि, आग कैसे लगी ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. वहीं घटना में दोनों की मां की मौत हो गई है.
New york City fire viral video: न्यूयॉर्क सिटी में आग लगने की एक दिल दहलाने वाला घटना का वीडियो सामने आया है. जहां दो भाई-बहन आग की लपटों के बीच घिर गए थे, इसके बाद इन भाई-बहन ने हिम्मत नहीं खोई और 4 मंजिला बिल्डिंग में पाइप के सहारे उतरकर अपनी जान बचा ली है.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











