
बिलावल भुट्टो को अगला प्रधानमंत्री बनाना चाहती है पाकिस्तान की सेना?
AajTak
पाकिस्तान की सेना के आशीर्वाद से ही बिलावल भुट्टो विदेश मंत्री बने हैं और अब कहा जा रहा है कि सेना उन्हें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में देख रही है. बिलावल भुट्टो एक राजनीतिक परिवार से आते हैं लेकिन विदेश मंत्री बनने से पहले वो किसी बड़े पद पर नहीं थे.
पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता अपने चरम पर है. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना के बीच चल रही लड़ाई के बीच खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से कई बड़े नेताओं ने किनारा कर लिया है. इमरान खान के डूबते राजनीतिक करियर के बीच पाकिस्तान में यह चर्चा जोरों पर है कि सेना के जनरलों से अपनी करीबी के कारण विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी एक मजबूत प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में उभर सकते हैं.
9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के लिए इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला. खान की गिरफ्तारी के बाद देशभर में हिंसक प्रदर्शन हुए और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचाया गया. इसके बाद पाकिस्तान की सरकार ने पीटीआई समर्थकों पर कड़ी कार्रवाई शुरू की. पाकिस्तानी सेना के दबाव में पीटीआई के दर्जनों बड़े नेताओं शिरीन मजारी, फवाद चौधरी, आमिर महमूद कियानी, अली जैदी, मलिका बोखारी आदि ने पार्टी छोड़ दी है.
कहा जा रहा है कि पीटीआई छोड़ रहे सभी नेता बिलावल भुट्टो की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) से जुड़ सकते हैं. विश्लेषकों का कहना है कि जिन नेताओं ने पीटीआई छोड़ी है, अपने निर्वाचन क्षेत्र के वोट बैंक पर उनकी पकड़ है. इन नेताओं की मदद से पीपीपी अपने गढ़ सिंध प्रांत से निकलकर पंजाब में भी अपना प्रभाव बढ़ाना चाहती है. 262 नेशनल एसेंबली सीटों वाला पंजाब पाकिस्तान की राजनीति में बेहद अहम स्थान रखता है.
इसके जरिए सिंध और बलुचिस्तान में पीपीपी और उसके सहयोगी एक ब्लॉक बनाने की कोशिश कर रहे है जिससे अक्टूबर में होने वाले नेशनल एसेंबली के चुनावों में उन्हें फायदा मिले.
'चुनाव के बाद बिलावल सरकार का नेतृत्व कर सकते हैं'
इस्लामाबाद स्थित राजनीतिक विश्लेषक और सरकारी ब्रॉडकास्टर रेडियो पाकिस्तान के पूर्व महानिदेशक मुर्तजा सोलंगी ने कहा कि पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी गठंबधन सरकार का नेतृत्व कर सकते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि अगले चुनावों के बाद कमजोर गठबंधन सरकार का नेतृत्व बिलावल भुट्टो करेंगे.'

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








