
बिलकिस बानो के समर्थन में आईं BJP नेता खुशबू सुंदर, थरूर बोले- गर्व है आप पर
AajTak
बिलकिस बानो गैंगरेप केस में दोषियों के रिहा होने के बाद खुशबू सुंदर बीजेपी की वो नेता हैं जिन्होंने इसके लिए गहरी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा है कि अगर दोषी आजाद रहते हैं तो ये मानवता और नारी गरिमा पर गहरा धब्बा होगा. उन्होंने कहा कि ऐसा वो एक नेता होने के नाते नहीं बल्कि एक महिला होने के नाते कह रही हैं.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बीजेपी नेता खुशबू सुंदर की दिल खोलकर तारीफ की है. शशि थरूर ने खुशबू संदर के एक ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा है कि आज उन्हें खुशबू संदर पर गर्व हो रहा है क्योंकि वे राइट विंग पॉलिटिक्स के बजाय राइट थिंग (न्यायपूर्ण चीज) के लिए खड़ी हुई हैं. राजनीतिक रूप से दो छोर पर खड़े होने के बावजूद शशि थरूर ने तमिलनाडु की इस बीजेपी स्टार की क्यों तारीफ की है, ये हम आपको बताते हैं.
बता दें कि गुजरात दंगे से जुड़े बिलकिस बानो गैंग रेप केस में 11 दोषियों की रिहाई पर खुशबू ने गहरी आपत्ति जताई है. खुशबू सुंदर ने कहा है कि जिस महिला के साथ रेप किया गया है, उसके साथ हिंसा हुई है, उसकी आत्मा पर आजीवन न मिटने वाला दाग दिया गया है उसके साथ बिना राजनीति और विचारधारा पर विचार किए खड़े होने की जरूरत है. उसके साथ जिस भी व्यक्ति ने ऐसा किया है उसे किसी भी हालत में आजाद नहीं होना चाहिए. अगर इस निकृष्ट काम में शामिल व्यक्ति रिहा रहते हैं तो ये मानवता और नारी गरिमा का अपमान है, बिलकिस बानो या फिर कोई भी औरत जो इस पीड़ा से होकर गुजरी है उसे बिना राजनीति और विचारधारा पर विचार किए बिना समर्थन मिलना चाहिए.
Hear hear, @khushsundar! Proud to see you standing up for the right thing, rather than the right wing. https://t.co/NPfumMD6DW
बता दें कि इसी 15 अगस्त को गुजरात सरकार ने 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सभी ग्यारह दोषियों को माफी देते हुए रिहा कर दिया था. इस मामले पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल और सिविल सोसायटी के संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और गुजरात सरकार की जोरदार निंदा की थी. बाद में ये मामला एक बार फिर से कोर्ट में चला गया है.
खुशबू सुंदर के इस ट्वीट पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उनकी तारीफ की है. शशि थरूर ने कहा है कि उन्हें गर्व है कि खुशबू सुंदर राइट विंग के साथ खड़ी होने के बजाय न्याय के हक में खड़ी हैं.
बता दें कि इस मामले में खुशबू सुंदर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान खुशबू सुंदर ने कहा था कि इस मुद्दे पर कोई पॉलिटिक्स है ही नहीं. मैं पहले एक महिला और एक बच्ची की मां के तौर पर बिलकिस के साथ खड़ी हूं. यहां मैं नेता नहीं हूं. न ही किसी पार्टी का प्रतिनिधित्व करती हूं. एक महिला होने के नाते मैं ये स्वीकार नहीं कर पा रही हूं कि 11 दोषियों की माफी नीति के तहत रिहाई हुई है. ये सब देखकर दिल दुखता है और मुझे गुस्सा आ रहा है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




