
बिना मिले जेल में बंद 'कातिल' से हुआ प्यार, महिला करेगी शादी!
AajTak
एक महिला अमेरिका की जेल में बंद कैदी से शादी करने की तैयारी में हैं. दोनों ने अपने परिजनों को भी इस बारे में बता दिया है.
ब्रिटेन की महिला अमेरिका के कैदी से शादी करने वाली हैं. शादी अगले साल हो सकती है. जिस शख्स के साथ महिला शादी करने वाली हैं, वो हत्या के आरोप में बंद है. जिसके तहत वह 20 से 40 साल के बीच जेल के अंदर कैद में रहेंगे. पिछले साल दिसंबर में मिशीगन जेल से इस शख्स ने महिला को प्रपोज किया. ऐसे में सवाल है आखिर यह महिला अपने इस भावी पति से कब मिल पाएगी.
गौर करने वाली बात ये है कि 32 साल की लॉरा ओ सुलिवन (Laura O’Sullivan) 31 साल के टेरेल रावोन रीस (Terrell Ravon Reese) से कभी नहीं मिली. लॉरा टेरेल को अक्टूबर 2021 से जानती हैं. दरअसल, लॉरा ने अक्टूबर 2021 में JPay app का कैदियों के लिए उपयोग किया था ताकि उन्हें कोई पत्र मित्र (Pen Pal) मिल सके, जिससे वह रोमांस कर सके. लेकिन दिसंबर में टेरेल ने उनको प्रपोज किया.
लॉरा कहती हैं कि मर्डर की घटना को अब एक दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है. तब टेरेल टीनेजर थे, अब वह एक अलग तरह के शख्स हैं. लॉरा के अनुसार, वह काफी ईमानदार हैं.
लॉरा हर दिन टेरेल से 15 मिनट बात करती हैं. टेरेल इस बातचीत के लिए भुगतान उस राशि से करते हैं, जो उन्हें पोर्टर के तौर पर जेल में मिलती है. लॉरा कहती हैं, वो पहले दिन में एक से दो बार बात करती थीं. लेकिन, बाद में सिलसिला बढ़कर दिन में 12 बार से ज्यादा हो गया. लॉरा ने यह भी बताया कि टेरेल उनके लिए कविता भी पढ़ते हैं.
करीब 17 दिन की बातचीत के बाद दोनों गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड बन गए. जनवरी 2021 में लॉरा के पिता की मौत कोरोना से हो गई, उनका ब्रेकअप हो चुका था. इसके बाद लॉरा के लिए टेरेल सब कुछ थे. लॉरा सिंगल मदर हैं, वह ब्रिस्टल (ब्रिटेन) में रहती हैं. उनके चार बच्चे हैं.
कैसे हुई बातचीत शुरू? वेल्स ऑनलाइन से बात करते हुए लॉरा ने बताया कि टेरेल कम से कम 2030 से पहले रिहा नहीं होंगे. उन्होंने कहा, 'मैं अक्टूबर में टिकटॉक स्क्रॉल कर रही थी. तभी मैंने एक वीडियो देखा, जिसमें टेरेल की डिटेल थीं. जिससे उनसे जेल के अंदर संपर्क किया जा सकता था. मैं तब यह नहीं जानती थी कि वह जेल के अंदर क्यों हैं? फिर मैंने अपना फोटो मैसेज के साथ भेज दिया, मेरे अंदर से आवाज आ रही थी कि मैं टेरेल से बात करना चाहती हूं.'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












