
बिजलेश्वरी देवी मंदिर: बिजली के रूप में हुआ था देवी मां का आगमन, नवरात्र में है इसका विशेष महत्व
ABP News
बलरामपुर में बिजलेश्वरी देवी का ऐतिहासिक मन्दिर आस्था और श्रद्धा का केन्द्र है. लगभग 150 वर्ष पूर्व इस स्थान पर मां पटेश्वरी ने बाबा जयराम भारती को बिजली स्वरुप का दर्शन दिया था.
बलरामपुर में राप्ती नदी के तट पर स्थित बिजलेश्वरी देवी का ऐतिहासिक मन्दिर आस्था और श्रद्धा का केन्द्र है. यह ऐसा अनोखा मन्दिर है जहां माता की मूर्ति के स्थान पर (पिण्डी) यंत्र की पूजा की जाती है. अपनी नक्काशी और कलाकृतियों के लिये प्रसिद्ध इस मन्दिर का नवरात्र में विशेष महत्व होता है. इसकी धार्मिक महत्ता भी असाधारण है.
बताया जाता है कि, यहां दूर-दूर से लोग पूजा करने के लिये श्रद्धालु आते है. इस मन्दिर में षट्कोण यन्त्र स्थापित है जिसके द्वारा यहां मां के निराकार स्वरुप की पूजा की जाती है. लगभग 150 वर्ष पूर्व इस स्थान पर मां पटेश्वरी ने बाबा जयराम भारती को बिजली स्वरुप का दर्शन दिया था.













