
बिकिनी में छाईं हार्दिक पंड्या की EX वाइफ नताशा, बीच पर बेटे संग की मस्ती, सिजलिंग लुक से किया क्लीन बोल्ड
AajTak
नताशा स्टेनकोविक फैंस की फेवरेट हैं. उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो जाते हैं. अब बिकिनी में नताशा की सिजलिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
एक तरफ क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अपनी टी20 वर्ल्ड कप की जीत को गर्लफ्रेंड माहिका संग सेलिब्रेट कर रहे हैं. वहीं, उनकी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक दुनिया के शोर शराबे से दूर बेटे अगस्त्य संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. नताशा बीच पर सुकून के पल बिताती नजर आईं. वेकेशन से उन्होंने अपने कई फोटोज, वीडियोज शेयर करके फैंस को ट्रीट दी है. देखना नहीं चाहेंगे आप?
नताशा का किलर लुक
हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक अक्सर ही अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब नताशा ने वेकेशन से अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं. वो बीच पर बिकिनी पहने चिल करती हुई नजर आईं.
नताशा ने येलो बिकिनी में अपनी एक सेल्फी फोटो शेयर की है. वो सुपर गॉर्जियस लग रही हैं. ओपन हेयर और नो मेकअप लुक में उनका ग्रेसफुल अंदाज किसी को भी घायल कर सकता है.

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












