
बिकिनी गर्ल के बाद अब साड़ी गर्ल, भोजपुरी गाने पर खूब नाची, VIDEO वायरल
AajTak
Delhi Metro Dance Video: दिल्ली मेट्रो के प्लैटफॉर्म पर डांस किए जाने का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़की लाल साड़ी में खेसारी लाल यादव के गाने सज के संवर के पर डांस करती दिख रही है.
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) हमेशा से ही चर्चा में रहती है. बीते कुछ दिनों से बिकिनी में ट्रैवल करने वाली लड़की सुर्खियां बंटोर रही है. इस मामले में इतना बवाल हुआ कि मेट्रो को बयान तक जारी करना पड़ गया. लड़की के मेट्रो में ट्रैवल करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इस बीच एक और वीडियो सामने आया है.
इसमें एक लड़की दिल्ली मेट्रो में भोजपुरी गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही है. उसने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है और प्लैटफॉर्म पर डांस कर रही है. लड़की की पहचान अवनि कारिश के तौर पर हुई है. उसने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
वह मशहूर भोजपुरी गाने 'सज के संवर के' पर डांस करती दिखी. ये गाना खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का है. इस वीडियो को अभी तक हजारों लोगों ने देख लिया है और इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं.
जहां कुछ लोग डीएमआरसी से सभी तरह की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी को बैन करने की मांग कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के वीडियो पर लगाम लगाने के लिए सीआईएसएफ को कदम उठाने चाहिए. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस लड़की की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं.
क्या बोल रहे हैं लोग?

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












