
'बिंदु' बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिन्होंने थिएटर में मिलने वाली गालियों को भी तारीफ समझा
AajTak
बिंदु ने अपने 50 साल के एक्टिंग करियर में बहुत सी बेहतरीन फिल्में की. इन फिल्मों में अधिकतर बिंदु ने वैंप की भूमिका निभाई. बिंदु को इन कैरेक्टर्स में देख कर लोग उन्हें रियल लाइफ में भी विलेन समझने लगे थे. बिंदु कहती हैं कि यहां तक रियल लाइफ में औरतें अपनी पतियों को उनसे छिपाने लगीं थीं.
बॉलीवुड की बहुत सी एक्ट्रेसेस हैं जो बड़े पर्दे से दूर रह कर भी लोगों के दिल के करीब हैं. इन्हीं चंद एक्ट्रेसेस में से एक बिंदु भी है. बिंदु 70 के दशक की मशहूर अदाकारा हैं. जिन्हें बड़े पर्दे पर ज्यादातर नेगेटिव कैरेक्टर्स में देखा गया. बिंदु के निगेटिव कैरेक्टर में भी एक बात थी. इसलिये वो अपने किरदार से लोगों पर गहरी छाप छोड़ती गईं. हांलाकि, रियल लाइफ में कई बार बिंदु को ये किरदार भारी भी पड़े. पर इससे बिंदु कोई फर्क नहीं पड़ा. वो यूं ही अपना काम करती गईं और कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












