बाल बने बवाल, हेयरस्टाइल देखकर पुलिस ने इस पाकिस्तानी आर्टिस्ट को जेल में डाल दिया
AajTak
पाकिस्तान के अबुजार मधु को अपने बालों के चलते अजीबोगरीब परिस्थितियों का सामना करना पड़ता रहा है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पैदा हुए 28 साल के मधु एक थियेटर आर्टिस्ट हैं और बच्चों को पढ़ाते हैं और अपने बालों के चलते अक्सर पुलिसवालों के निशाने पर रहते हैं.
पाकिस्तान के अबुजार मधु को अपने बालों के चलते अजीबोगरीब परिस्थितियों का सामना करना पड़ता रहा है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पैदा हुए 28 साल के मधु एक थियेटर आर्टिस्ट हैं और बच्चों को पढ़ाते हैं और अपने बालों के चलते अक्सर पुलिसवालों के निशाने पर रहते हैं. 5 जून की दोपहर को लाहौर में मधु को जेल में डाल दिया गया था. वो उस समय एक रिक्शा का इंतजार कर रहे थे. पुलिस अधिकारियों का कहना था कि वे समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर मधु ने ऐसा हुलिया क्यों बनाया हुआ है. मधु ने कहा- मैंने चूड़ियों जैसे कुछ कड़े पहने हुए थे और अपने बालों को पीछे से बांधा हुआ था. मधु ने वाइस वर्ल्ड न्यूज के साथ बातचीत में कहा कि मुझे मेरे बालों के चलते सड़कों पर रोका जाता है. पुलिस अक्सर मेरी तलाशी लेती है. मुझे हर रोज पुलिसवाले कम से कम तीन बार रोक लेते हैं. मुझे एक क्रिमिनल के तौर पर देखा जाता है. लेकिन ये पहली बार है जब मुझे गिरफ्तार किया गया है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












