
बाल झड़ने के लिए लड़कों की ये आदत भी जिम्मेदार, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती!
AajTak
Cause of hair loss: आज के समय में हर कोई झड़ते हुए बालों से परेशान है. हाल ही में एक हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन ने बताया है कि लड़कों की एक आदत के कारण उनके बाल जल्दी गिर सकते हैं. वो कौन सी आदत है इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
पुरुषों भी काले और घने बाल पसंद होते हैं. वे अपने बालों को सही रखने के लिए शैंपू, कंडीशनर, स्पा आदि की मदद भी लेते हैं. पुरुषों में बाल झड़ने की सबसे आम स्थिति को मेल-पैटर्न गंजापन (एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया) कहते है. 2018 में हुई एक रिसर्च में बताया गया कि भारत में 18-35 साल की उम्र वाले 47.6% पुरुष गंजेपन का शिकार हैं. मेल पैटर्न बाल्डनेस में पुरुषों में सिर के कुछ हिस्सों के बाल झड़ने लगते हैं और फिर उस हिस्से में बाल आना बंद हो जाते हैं. हाल ही में एक हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन ने कुछ पुरुषों के बाल झड़ने का कारण बताया है. उन्होंने कहा है कि एक आदत के कारण पुरुषों के बाल समय से पहले गिर सकते हैं.
क्या कहते हैं हेयर सर्जन
The sun के मुताबिक, जुविडा क्लिनिक्स के हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. उमर अहमद (Dr. Umear Ahmad) ने बताया, जो पुरुष बहुत अधिक मास्टरबेशन (हस्तमैथुन) करते हैं, उनके बाल जल्दी गिर सकते हैं. दरअसल, वीर्य में विटामिन ए पाया जाता है जो बालों के लिए भी महत्वपूर्ण है. अगर कोई लगातार काफी दिनों तक ज्यादा मास्टरबेशन करता है तो यह उसके बाल झड़ने का कारण हो सकता है.
डॉ अहमद ने कहा, बालों की सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए विटामिन और मिनरलयुक्त भोजन करने की सलाह दी जाती है. अगर किसी के बाल अधिक गिर रहे हैं तो उसे सबसे पहले विटामिन ए की कमी को पूरी करनी चाहिए क्योंकि यह बालों के गिरने की बड़ी वजह हो सकती है.
बालों के झड़ने से रोकने के लिए कई विटामिन लेने चाहिए, विटामिन ए भी उनमें से एक है. इसके अलावा, बी विटामिन, विटामिन डी और विटामिन ई वाले फूड्स को भी डाइट में शामिल करना चाहिए. जिंक, आयरन, सेलेनियम भी बालों के गिरने को रोकने में मदद कर सकता है. इन सब विटामिन, मिनरल को बैलेंस डाइट से लिया जा सकता है.
बाल झड़ने की सामान्य संख्या

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












