
बालासोर जैसा ट्रेन हादसा रोकने के लिए कौन-सी तकनीक इस्तेमाल करते हैं चीन और जापान?
AajTak
ओडिशा में हुए भयानक ट्रेन हादसे के बाद भारतीय रेलवे के सुरक्षा तंत्र पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं. सवाल उठ रहा है कि भारतीय रेलवे के कौन से तकनीकी मापदंड हैं जो ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में काम करते हैं? सवाल ये भी उठ रहा है कि आखिर चीन और जापान जैसे देश कौन सी तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, जहां 600 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ रही हैं.
ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे की जांच सीबीआई कर रही है. जिन पटरियों पर लाशें बिखरी हुई थीं, वहां फिर से ट्रेन दौड़ने लगी हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे के टूटे हुए लिंक को बहाल कर दिया गया है. लेकिन इस भयानक ट्रेन हादसे के बाद भारतीय रेलवे के सुरक्षा तंत्र पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं. खासकर 2022 में भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसमें कई कमियों को चिह्नित किया गया था और देश की प्रमुख परिवहन प्रणाली की सुरक्षा में सुधार के लिए कुछ सिफारिशें की गई थीं.
सवाल उठ रहा है कि भारतीय रेलवे के कौन से तकनीकी मापदंड हैं जो ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में काम करते हैं? हमने रेलवे सिस्टम की उन क्षमताओं और सुरक्षा विशेषताओं का विश्लेषण किया, जो ट्रेनों को आमने-सामने की टक्कर से बचाने में मदद करती हैं. क्या वे कोरोमंडल एक्सप्रेस में मौजूद थे? क्या वे काम कर रहे थे? और सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इस दुर्घटना को टाला जा सकता था? साथ ही सवाल ये भी उठ रहा है कि आखिर चीन और जापान जैसे देश कौन सी तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, जहां 600 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ रही हैं. आइए जानते हैं भारतीय रेलवे की सुरक्षा विशेषताएं क्या हैं-
इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग:
इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) एक प्रकार का रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम है, जो सिग्नलिंग, पॉइंट्स और ट्रैक सर्किट को प्रबंधित और समन्वयित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक घटकों का उपयोग करता है. यह इन बिंदुओं, संकेतों और ट्रैक सर्किट की स्थिति की निगरानी करता है और दुर्घटना को होने से रोकने के लिए ऐसे घटकों को जोड़ता है. उदाहरण के तौर पर देखें तो अगर दो ट्रेनें एक ही ट्रैक लाइन का उपयोग करने का प्रयास करती हैं तो ये काम अलर्ट जारी करता है.
रेलवे अधिकारियों द्वारा की गई एक प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कोरोमंडल एक्सप्रेस को अप लाइन से गुजरने के लिए सिग्नल दिया गया था और फिर सिग्नल वापस ले लिया गया. सिग्नल क्यों दिया गया और फिर ऑफ क्यों किया गया, यह अभी साफ नहीं है. यह कथित तौर पर 'इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग' त्रुटि के कारण बताया गया है.
विजिलेंस कंट्रोल डिवाइस:

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



