
बारातियों को काले हिरण का मांस परोसने का वादा, पुलिसकर्मियों की हत्या, फिर एनकाउंटर... क्या है गुना की Inside story?
AajTak
MP News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में शुक्रवार-शनिवार की रात शिकारियों की ओर से गई की गई फायरिंग में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. पुलिसकर्मियों की जवाबी गोलीबारी में उसी समय एक आरोपी मारा गया जबकि दूसरा शनिवार शाम को ढेर कर दिया गया. इस मामले में 2 आरोपियों का गिरफ्तारी के बाद शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया गया जबकि चार फरार बदमाशों की तलाश जारी है.
मध्य प्रदेश के गुना जिले में काले हिरण के शिकारियों ने 3 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जवाई कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान एक शिकारी मारा गया था. वहीं घटना की देर शाम एक और आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था. कुल 8 आरोपियों में से अब तक 2 मारे जा चुके हैं. 2 गिरफ्तार कर लिए गए और बाकी 4 की तलाश जारी है. बारातियों को काले हिरण का मांस खिलाने की थी तैयारी...
सबसे पहले इस घटना के कारण की बात करते हैं. दरअसल बिदोरिया गांव के आरोपी नौशाद के घर भतीजी की शादी थी. बारात में तमाम खास मेहमान आने थे और उनको लजीज पकवान खिलाने की तैयारी हुई. बारातियों को काले हिरण का मांस भी परोसा जाना था. इसी के लिए नौशाद अपने भाई शहजाद समेत अन्य परिजनों के साथ शहरोक-मौनबाड़ा के जंगल पहुंचा. क्योंकि वह इस इलाके से वाकिफ था. गुना के आरोन थाना इलाके में आने वाले इस जंगल में शनिवार तड़के उन्होंने 4 काले हिरण, एक मादा हिरण और एक मोर का शिकार कर लिया.
वन्य जीवों के शिकार किए जाने की खबर पर स्थानीय थाने के पुलिसकर्मी जंगल पहुंचे. जहां रात के अंधेरे में उनकी शिकारियों से मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से हुई फायरिंग में तीन पुलिसकर्मियों एसआई राजकुमार जाटव, कॉन्स्टेबल नीरज भार्गव और संतराम मीणा मौके पर ही शहीद हो गए. वहीं हमले में एक जवान और गाड़ी का ड्राइवर घायल हो गए.
गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा के मुताबिक, रात को हुई इस मुठभेड़ में एक आरोपी नौशाद गोली लगने से घायल हो गया. साथी शिकारी उसे अपने साथ बिदौरिया गांव ले गए. उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने राघौगढ़ जिले के इस गांव को घेर लिया था. सर्च ऑपरेशन चलाया तो एक घर से मुठभेड़ में घायल हुए नौशाद की लाश बरामद हुई. इसी के कुछ देर बाद दूसरे प्रमुख आरोपी शहबाज को भी पुलिस टीमों ने एनकाउंटर में मार गिराया.
पुलिस ने डाला डेरा, गांव में पसरा सन्नाटा इस कांड के बाद बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों ने बिदौरिया गांव में डेरा डाल लिया है. आरोपियों के परिजन समेत दूसरे लोग अपने-अपने घर छोड़कर भाग निकले हैं. पूछताछ के लिए कई रिश्तेदारों और परिजनों को पुलिस ने उठा लिया है. वहीं, आरोपियों के परिवार में होने वाली शादियां नहीं हो पाईं. उधर, प्रशासन ने एक्शन लेते हुए पांच आरोपियों के घर गिरा दिए हैं.
2 मारे गए, 2 गिरफ्तार और बाकी 4 की है तलाश

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










