
बाय-बाय गर्मी! यूपी में बारिश, दिल्ली में आसमान साफ, जानें देशभर के मौसम का मिजाज
AajTak
अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही गुलाबी ठंड का एहसास शुरू हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में आज, 27 सितंबर को भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों से मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल रहेंगी. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों और आस-पास के पश्चिमी भारत के हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल रहेंगी. वहीं, 29 सितंबर से पूर्वी भारत के हिस्सों में भारी बारिश का नया दौर देखने को मिलेगा. इसके अलावा, मौसम विभाग ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 28 से 30 सितंबर तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
अक्टूबर के शुरुआती दिनों में ठंड की एंट्री
IMD के मुताबिक, पश्चिमी भारत में पिछले पांच दिनों से बारिश कमोबेश नहीं हुई है. उसकी वजह एक एंटी साइक्लोनिक हवा का बहाव है, जो मॉनसून को वापस करवा रहा है. यह हवाएं शुष्क तो होती ही हैं, साथ ही ठंडी हवाओं को भी धीरे-धीरे अपने साथ लाने में कारगर साबित होती हैं. इसकी वजह से अक्टूबर के शुरुआती दिनों में ठंड की एंट्री हो सकती है.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में अब बारिश का सिलसिला देखने को नहीं मिलेगा. आज यानी बुधवार की बात करें तो नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, आज आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में आनेवाले दिनों में तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिलेगी.
दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, लखनऊ में सुबह के वक्त आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, दोपहर या शाम तक बादलों का डेरा देखने को मिलेगा. गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में आशिंकतौर पर बादल छाए रहेंगे.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




