
बाबा का काफिला, बेकाबू भीड़ और मौत का तांडव... हाथरस में 121 जान लेने वाली भगदड़ का सच इन 4 थ्योरीज में
AajTak
तबाही, मौत, चीत्कार और कंद्रन की तस्वीरें यूपी के हाथरस से सामने आईं. हाथरस के सिकंदराऊ इलाके में एक सत्संग में भगदड़ के भूत ने ऐसा कोहराम मचाया कि देखते ही देखते पूरे इलाके में लाशें ही लाशें बिछ गईं. अब इसे शासन-प्रशासन की लापरवाही कहें, सत्संग के आयोजकों की नासमझी.. हर तरफ मौत का मातम था.
दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर हाथरस के एक गांव में भोले बाबा का सत्संग था. पहले से ही इस सत्संग के पोस्टर छप चुके थे. सत्संग के लिए गांव के ही एक खुले खेत को चुना गया था. मंगलवार सुबह से ही हाथरस के आस-पास भारी गर्मी और बेहद तेज उमस थी. इस उमस भरे माहौल में सत्संग की जगह पर यूपी, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली से करीब सवा लाख भक्त सत्संग में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. लेकिन सत्संग खत्म होने के बाद जैसे ही भोले बाबा वहां से निकले, वहां मौजूद भक्तों की भीड़ वहां से निकलने के लिए या यूं कहें कि बाबा के चरणों की धूल लेने के लिए दौड़ पड़ी और फिर वो हुआ, जिसने पूरे देश को दहला कर रख दिया.
2 जुलाई 2024, दोपहर के पौने 2 बजे, फुलरई गांव, हाथरस दरअसल, मंगलवार को भोले बाबा का सत्संग ठीक-ठाक निबट चुका था. सत्संग निपटाने के बाद अब बाबा का काफिला वापस लौट रहा था. चूंकि भीड़ बहुत ज्यादा थी, रास्ता एक. लिहाजा बाबा के काफिले को निकालने के लिए श्रद्धालुओं के रेले को रोक दिया गया. इत्तेफाक से तब तक बहुत से श्रद्धालु तेज गर्मी और उमस के चलते बेहोश हो चुके थे. उनके अपने उन्हें जल्द से जल्द वहां से निकालना चाहते थे. लेकिन बाबा के काफिले की वजह से उनका रास्ता रुका हुआ था. और बस यहीं से भगदड़ की शुरुआत हुई. एक ऐसी भगदड़ जिसमें एक बार जो गिरा फिर वो उठ ही नहीं पाया. और हमेशा की तरह इन गिरने वालों में ज्यादातर महिलाएं थीं, बच्चे थे और बुजुर्ग थे. देखते ही देखते हजारों पांव तले सौ से ज्यादा जिंदगियां कुचल गईं. अब रास्ते पर काफिले की जगह हर तरफ बस लाशें पड़ी थी.
भगदड़ के भूत का कोहराम तबाही, मौत, चीत्कार और कंद्रन की तस्वीरें यूपी के हाथरस से सामने आईं. हाथरस के सिकंदराऊ इलाके में एक सत्संग में भगदड़ के भूत ने ऐसा कोहराम मचाया कि देखते ही देखते पूरे इलाके में लाशें ही लाशें बिछ गईं. अब इसे शासन-प्रशासन की लापरवाही कहें, सत्संग के आयोजकों की नासमझी या फिर कुछ और, सिर्फ एक काफिले से आगे निकलने के चक्कर में लोगों के बीच ऐसी अरफातफरी मची कि देखते ही देखते इस अफरातफरी ने भगदड़ की शक्ल अख्तियार कर ली और लोग बेमौत मारे जाने लगे.
बाबा के अनुयायियों का रेला ये सत्संग एक बाबा का था. नाम है भोले बाबा उर्फ नारायण हरि सरकार. अब इन बाबा के अनुयायियों का रेला कितना बड़ा है, इसका अंदाज़ा आप इसी बात से लगाइए कि इस एक अकेले सत्संग में करीब सवा लाख लोग पहुंचे थे. और इतनी भीड़ के बीच, इस भीषण उमस भरी गर्मी में बदइंतज़ामी के आलम में कई लोगों की हालत पहले ही बेहोश हो जाने जैसी थी, ऊपर से भगदड़ मचते ही मानों मौत के पंजे ने यहां लोगों को कुचलना शुरू कर दिया. इस भगदड़ का सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं और बच्चे हुए, जो भागने की कोशिश में नीचे गिरते गए और ऊपर से भीड़ उन्हें कुचलती हुई आगे बढ़ती गई.
तपती धरती पर छटपटाती इंसानियत हर तरफ बिखरी लाशें, जगह-जगह तड़पते लोग, सत्संग स्थल से लेकर पूरे रास्ते तक और यहां तक अस्पताल तक में तवे की तरह तपती धरती पर छटपटाती इंसानियत, जिसने भी ये मंजर देखा, उसकी रूह कांप गई. एक साथ इतने लोगों की मौत की खबर जब जिला प्रशासन से होती हुई राज्य सरकार तक पहुंची तो खुद सीएम योगी आदित्यनाथ को भी एक्शन में आना पड़ा. उन्होंने कई राहत और बचाव टीमों को मौके के लिए रवाना किया.
एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ को पूरे हादसे की जांच के आदेश दिए गए. सूबे के चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने भी हाथरस का रास्ता लिया. वैसे तो सत्संग वाली जगह मची भगदड़ की असली वजह का पता शायद जांच के बाद ही चल पाए, लेकिन फौरी तौर पर इसे लेकर कई बातें कही जा रही हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



