
बाबाओं के दरबार में क्यों भाग जाते हैं भूत-प्रेत? आस्था कहें या अंधविश्वास... ये है इसका मनोविज्ञान
AajTak
बीते कुछ दिनों से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री मीडिया में छाए हुए हैं. एक संस्था महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के आरोपों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार की भी खूब चर्चा है. इन दरबारों के कई वायरल वीडियो में भक्तों के भीतर भूत-प्रेत होने के दावे किए गए हैं. इस तरह के धार्मिक दरबारों या धार्मिक मान्यता के स्थानों में भूत-प्रेत भगाने की मान्यता कैसे काम करती है, इसके पीछे का पूरा मनोवैज्ञानिक कॉन्सेप्ट समझिए.
सिर्फ बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में ही नहीं बल्कि देश में कई मंदिर-दरगाहें हैं जहां तथाकथित रूप से भूत या प्रेतों से सताये लोग पहुंचते हैं. इन जगहों पर पहुंचे लोगों की हरकतें वाकई सामान्य लोगों से अलग होती हैं. कई पीड़ित खुद को ही चोट पहुंचा रहे होते हैं. यहां के प्रचलित दृश्यों में महिलाओं का बाल खोलकर सिर पटकना, अजीबोगरीब आवाजें निकालना, पुरुषों का भूत-प्रेतों से बात करना ये सब दृश्य भारत के कई धार्मिक स्थानों या बाबा-ओझाओं या मौलवियों के यहां दिख जाते हैं.
भारतीय समाज का एक बड़ा तबका भूत-प्रेत, जादू-टोना जैसी बाधाओं पर यकीन करता है. इन स्थानों की मान्यता ऐसे ही नहीं बढ़ी है, बल्कि यहां इस तरह के दावे किए जाते हैं कि कई लोग यहां आकर ठीक हुए हैं. मनोविज्ञान में इसे कई अध्ययनों के जरिये बताया गया है.
हम यहां आपको नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फार्मेशन की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में साल 2020 में हुई एक ताजा स्टडी के बारे में बताते हैं. देश के जाने-माने मेडिकल प्रोफेशनल्स ने फेथ हीलिंग पर यह स्टडी की है. वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ सत्यकांत त्रिवेदी कहते हैं कि फेथ हीलिंग का अर्थ है विश्वास की ताकत से किसी को मानसिक शारीरिक रूप से स्वस्थ करना. जैसे मनोचिकित्सा में दवाओं के साथ साथ काउंसिलिंग भी मददगार होती है, इसी तरह फेथ हीलिंग भी मानसिक रूप से परेशान लोगों के लिए चिकित्सा के साथ साथ मददगार साबित होती है.
डॉ त्रिवेदी कहते हैं कि हमारे देश में जहां लोगों में मानसिक रोगों या मानसिक विकारों के प्रति जागरूकता की कमी है, इसलिए कई बार मानसिक विकार या किसी मानसिक रोग से ग्रस्त मरीज के लक्षणों को भूत प्रेत बाधा के तौर पर देखा जाता है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की मान्यताएं ज्यादा होती हैं. कई रिपोर्ट बताती हैं कि किस तरह लोगों में मास हिस्टीरिया के केस देखे जाते हैं.
बीते साल दिसंबर 2022 में एक ऐसा ही मामला चंपावत उत्तराखंड के स्कूल में आया था, जहां एक स्कूल की करीब 29 छात्राएं और करीब 4 छात्र बेहोश हो गए. समाचार एजेंसी IANS के हवाले से छपी खबर के अनुसार, 9वीं से लेकर 12वीं तक की छात्राएं अजीब तरह से चीखने-चिल्लाने लगीं, फिर एक एक करके बेहोश होने लगीं. लोग इसे दैवीय प्रकोप कह रहे थे तो वहीं शिक्षा विभाग ने जांच में पाया कि ये मास हिस्टीरिया का केस है.
इसमें लोगों में अजीब तरह की हरकतें जैसे बाल नोचना, हाथ पांव पटकना, रोना-चिल्लाना, भागने की कोशिश करना, गुस्सा जैसे तमाम लक्षण दिखते हैं. डॉ त्रिवेदी कहते हैं कि ऐसे मामलों में मनोचिकित्सक को ही मरीज को दिखाना चाहिए, लेकिन लोग इन मामलों में पीर-फकीर, ओझा, तांत्रिक से लेकर दैव स्थानों पर जाते हैं. वहां इन्हें आराम भी मिलता है. इसके साथ ही लोगों को ये विश्वास भी हो जाता है कि ये सिद्ध जगहे हैं, जबकि ऐसे मामलों में मनोवैज्ञानिक द्वारा काउंसलिंग भी मददगार होती है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



