
बाबरी के बाद उत्तर भारत में हमारी की लहर थी, चुनाव लड़ते तो शिवसेना का PM होता, संजय राउत ने BJP को याद दिलाया इतिहास
AajTak
शिवसेना नेता संजय राउत ने अतीत के पन्नों को पलटते हुए कहा कि अगर बाबरी विध्वंस के बाद शिवसेना उत्तर भारत में चुनाव लड़ती तो देश में शिवसेना का पीएम होता.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से महाराष्ट्र की शांत सियासत में एक बार फिर सियासी लहरें उठने लगी है. रविवार को बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनका मानना है कि शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन में रहकर 25 साल बर्बाद किया. उन्होंने कहा कि शिवसेना ने बीजेपी छोड़ी है हिन्दुत्व नहीं छोड़ा है. उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व का प्रयोग सत्ता के लिए करती है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












