
बाप-भाई की हत्या, 26 दिन से 7 राज्यों में तलाश... शातिर बेटी और कातिल बॉयफ्रेंड ने पुलिस को यूं बनाया चकरघिन्नी
AajTak
Jabalpur Double Murder Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए डबल मर्डर केस की रहस्यमयी गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है. इस हत्याकांड के बाद फरार मृतक की बेटी और उसके हत्यारोपी दोस्त की तलाश में पुलिस कई राज्यों के खाक छान चुकी है. लेकिन शातिर जोड़ी पुलिस को चकमा दिए जा रही है.
26 दिन, 8 पुलिस टीमें, 35 से ज्यादा पुलिसकर्मी, 7 राज्य, 9 शहर और एक 'अंतहीन' तलाश. ये कहानी है एक ऐसे दोहरे कत्ल की है, जिसे परफेक्टर मर्डर का नाम तो नहीं दिया जा सकता, लेकिन कत्ल के बाद से जिस तरह कातिल पुलिस को चकमा दे रहे हैं, उसे देखते हुए ये जरूर कहा सकता है कि ऐसे शातिर कातिल जुर्म की दुनिया में कभी-कभार ही देखने को मिलते हैं. कहने को तो इनमें से एक अभी-अभी जवान हुआ है. यानी उसकी उम्र बमुश्किल 20 साल की है, जबकि कत्ल में उसका साथ देने वाली उसकी पार्टनर इन क्राइम तो अभी बालिग भी नहीं हुई. लेकिन इतना होने के बावजूद इस शातिर जोड़ी ने मध्य प्रदेश पुलिस को पिछले 26 दिनों से कुछ इस तरह घुमाना शुरू किया है कि पुलिस के दिमाग की चकरघिन्नी बन गई है.
पुलिस को कहीं इन कातिल जोड़ी का सुराग़ मिलता है और जब तक वहां पहुंचती है, वो फरार हो चुके होते हैं. ये सिलसिला कत्ल के बाद से बस यूं ही चला आ रहा है. हालत ये हो गई है कि वर्दी वालों के लिए अब ये बताना भी मुश्किल होने लगा है आखिर ये कातिल कब पकड़े जाएंगे? पकड़े जाएंगे भी या नहीं? पिछले 15 मार्च को जबलपुर में हुई दोहरे कत्ल की इस वारदात ने सिर्फ जबलपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश को दहला दिया था. इस कत्ल का खुलासा तब हुआ, जब क़ातिल जोड़ी में से एक ने अपने रिश्तेदारों को मैसेज भेज कर ये बताया कि किसी ने उसके पिता राजकुमार विश्वकर्मा और 8 साल के भाई तनिष्क की हत्या कर दी है. इसके बाद जैसे ही मामले का खुलासा हुआ, पुलिस ने जांच शुरू की तो इस केस में एक हैरतअंगेज मोड़ आ गया.
पुलिस के शक के घेरे में कोई और नहीं बल्कि खुद मरने वाले शख्स यानी राजकुमार विश्वकर्मा की नाबालिग बेटी और उसका ब्वॉयफ्रेंड मुकुल सिंह आ गया, क्योंकि कत्ल के बाद से ही अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों में वो मौका ए वारदात से भागते दिख रहे थे. दूसरे सुराग और सबूत तो पुलिस के पास थे ही. लेकिन एक वो दिन था और एक आज का दिन, पुलिस को ना तो शक के घेरे में आई नाबालिग बेटी का पता चला है और ना ही उसके ब्वॉयफ्रेंड मुकुल का. हां, ये जरूर है कि पुलिस को समय-समय पर उनके पास मौजूद मोबाइल फोन की लोकेशन पता चल रही है. ये भी पता चल रहा है कि दोनों तीन से चार दिनों में बमुश्किल कुछ मिनटों के लिए ही अपना फोन ऑन करते हैं, लेकिन जब तक पुलिस इस लोकेशन पर पहुंचती है, दोनों वहां से फरार हो चुके होते हैं.
फिलहाल हालत ये है कि जबलपुर पुलिस की 8 टीमों के 35 से ज्यादा पुलिस वाले, जिसमें सर्विलांस के एक्सपर्ट्स से लेकर जासूसी में माहिर लोग भी शामिल हैं, दोनों की तलाश कर रहे हैं. लेकिन ये तलाश खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही. इस बीच जबलपुर पुलिस को पता चला है कि दोनों ने शहर छोड़ने के बाद सबसे पहले कटनी का रुख किया था. वहां से पुणे, विशाखापट्टनम और तब गोवा से मुंबई होते हुए कर्नाटक के गुलबर्गा पहुंचे. लेकिन इन सारी जगहों की ट्रैलिंग के बावजूद पुलिस उन तक नहीं पहुंच सकी. पुलिस सूत्रों की मानें तो अपनी फरारी के इस रेस में ये संदिग्ध कातिल जोड़ी सिर्फ बस या ट्रेन से ही नहीं, बल्कि कैब और यहां तक कि फ्लाईट से भी ट्रैवल कर रही है. छानबीन में पता चला है कि दोनों ने गोवा से मुंबई तक का सफर फ्लाईट में पूरा किया.
वैसे इन दोनों के शातिर रवैये की झलक कत्ल के फौरन बाद तभी मिल गई थी, जब दोनों एक रेलवे स्टेशन में दाखिल होकर दूसरी तरफ से निकल गए थे, ताकि पुलिस को ये गुमान रहे कि वो ट्रेन के रास्ते कहीं भाग रहे हैं, लेकिन असल में उनकी कोशिश पुलिस को चकमा देने की थी. ठीक इसी तरह उन्होंने कत्ल के फौरन बाद भागने के लिए एक के बाद एक कई बसें भी बदली थीं, जबकि उन्होंने जबलपुर से कटनी तक की जो दूरी तय की थी, उसे सिर्फ एक ही बस में सवार होकर तय की जा सकती थी. लेकिन एक अंतहीन तलाश के इस सिलसिले की शुरुआत कैसे हुई? आखिर एक बेटी ने खुद ही अपने पिता और छोटे भाई की हत्या क्यों कर दी? इस कहानी को समझने के लिए हमे थोड़ा पीछे चलना होगा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



