
बादल फटने से कहर: किश्तवाड़ में 20 लोगों के लिए सर्च ऑपरेशन जारी, लाहौल-स्पीति में फंसे 200 से ज्यादा टूरिस्ट
AajTak
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की घटनाओं के बाद कई लोग फंस गए हैं. एक ओर किश्तवाड़ में एयरफोर्स की अगुवाई में सर्च ऑपरेशन चल रहा है, तो लाहौल स्पीति में फंसे हुए टूरिस्टों को निकालने की कोशिश है.
उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में प्राकृतिक आपदा का कहर जारी है. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना के बाद तबाही का मंजर है. इस घटना में कई लोग लापता हुए हैं, ऐसे में भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की अगुवाई में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को भारतीय वायुसेना ने हेलिकॉप्टर की मदद से सर्च अभियान चलाया. यहां पर कुल 20 लोग गायब हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. वायुसेना कुल तीन हेलिकॉप्टर की मदद से सर्च अभियान चला रही है, गुरुवार को खराब मौसम की वजह से सर्च ऑपरेशन में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा. वायुसेना के अलावा NDRF, SDRF की टीमें भी सर्च ऑपरेशन में लगी हुई हैं. इसके अलावा फंसे हुए लोगों तक ज़रूरत का सामान पहुंचाने का काम भी जारी है. #HADROps#KishtwarCloudBurst As part of relief Ops, IAF heptrs airlifted 44 @NDRFHQ personnel, 4 Med Assts and 2250 kg of relief load to Kishtwar. 2 critically injured patients were also evacuated from #Sondar. pic.twitter.com/UkRdC6fjsJ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











