
बाथरूम में खून के धब्बे, अपार्टमेंट में तोड़फोड़... अमेरिका में AI रिसर्चर सुचिर बालाजी की मौत की FBI जांच की मां ने की मांग
AajTak
सुचिर बालाजी का मां का कहना है कि उनके बेटे की हत्या को आत्महत्या घोषित किया गया है. जांच अधिकारियों ने मामले की सही से जांच नहीं की. इस पूरे मामले पर अरबपति कारोबारी एलॉन मस्क ने भी कहा है कि यह आत्महत्या जैसा मामला नहीं लगता.
अमेरिका में भारतीय AI रिसर्चर सुचिर बालाजी की अमेरिका में मौत का मामला इस समय सुर्खियों में हैं. बालाजी की 26 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को में मौत हुई थी. पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है लेकिन परिवार को मौत को संदिग्ध मानते हुए एफबीआई जांच की मांग की है. इस मामले पर अरबपति कारोबारी एलॉन मस्क भी संदेह जता चुके हैं.
इस पूरे मामले पर सुचिर की मां पूर्णिमा रामाराव ने एफबीआई जांच की मांग करते हुए दावा किया है कि उनके बेटे के अपार्टमेंट में तोड़फोड़ की गई. बाथरूम में खून के धब्बे पाए गए, जो हत्या की ओर संकेत करते हैं.
सुचिर का मां का कहना है कि उनके बेटे की हत्या को आत्महत्या घोषित किया गया है. जांच अधिकारियों ने मामले की सही से जांच नहीं की. इस पूरे मामले पर अरबपति कारोबारी एलॉन मस्क ने भी कहा है कि यह आत्महत्या जैसा मामला नहीं लगता. मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ये मामला आत्महत्या जैसा नहीं लगता. इस बीच सुचिर की मां ने मस्क से मामले में मदद की गुहार लगाई है.
सुचिर बालाजी ने OpenAI पर लगाए थे आरोप
सुचिर ने ओपनएआई पर कॉपीराइट उलल्ंघन और बिजनेस मॉडल को डिस्टैबेलाइज करने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कंपनी के इंटरनेट इकोसिस्टम पर नकारात्मक प्रभाव की बात कही थी. उन्होंने लोगों को ओपनएआई छोड़ने की सलाह दी थी.
ChatGPT के लॉन्च होने के बाद से ही OpenAI पर इस तरह के आरोप लग रहे हैं. कंपनी ने इस AI मॉडल को साल 2022 में लॉन्च किया था. उसके बाद कंपनी पर कॉपीराइट को लेकर कई केस किए गए हैं. इनमें आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने अपने AI को ट्रेनिंग देने के लिए दूसरों के कॉपीराइट कंटेंट का इस्तेमाल किया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







