
बाड़मेर में त्रिकोणीय मुकाबला, BJP के लिए चुनौती बने रविंद्र भाटी... कल PM मोदी की रैली से बदलेगा समीकरण?
AajTak
आहोर के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता शंकरसिंह राजपुरोहित ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर देश भर में उत्साह है तो बाड़मेर में होगा ही. लोग प्रधानमंत्री मोदी को सुनने और देखने के लिए उत्सुक है. राजपुरोहित ने कहा कि लोगों के आने-जाने से लेकर बैठने की संपूर्ण व्यवस्था की गई है.
राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 42 डिग्री पहुंच चुका है. इसी बीच चुनावी सरगर्मियां भी लगातार बढ़ रही है. 12 अप्रैल यानी कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्री और बाड़मेर -जैसलमेर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी कैलाश चौधरी के लिए बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करने बाड़मेर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से एक दिन पहले जहां पुलिस और प्रशासन ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है तो दूसरी तरफ बीजेपी ने इस सभा में करीब एक लाख लोगों के बैठने का इंतजाम किया है. बीजेपी नेताओं का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए 1 लाख से अधिक लोग इस चुनावी सभा में आयेंगे.
50 हजार कुर्सियां लगाई गईं आहोर के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता शंकरसिंह राजपुरोहित ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर देश भर में उत्साह है तो बाड़मेर में होगा ही. लोग प्रधानमंत्री मोदी को सुनने और देखने के लिए उत्सुक है. राजपुरोहित ने कहा कि लोगों के आने-जाने से लेकर बैठने की संपूर्ण व्यवस्था की गई है. बीजेपी नेता ने दावा किया कि लोगों के बैठने के लिए 50 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं. वहीं अंदर भी अन्य 50 हजार लोगों के लिए व्यवस्था की गई है. बीजेपी नेता ने दावा किया कि पीएम की इस सभा में 1 लाख से अधिक लोग आएंगे.
त्रिकोणीय मुकाबला, बीजेपी के लिए भाटी बने हैं चुनौती बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट 2024 के चुनावों में इसलिए भी चर्चित हैं क्योंकि यहां 26 साल के निर्दलीय विधायक रविंद्रसिंह भाटी भी निर्दलीय ताल ठोक चुके है. भाटी की चुनावी रैली में उमड़ रही भीड़ से भाटी ने सीधे तौर पर बीजेपी को चुनौती दे डाली है. बीजेपी ने इस सीट पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी तो कांग्रेस ने आरएलपी से आए उम्मेदाराम बेनीवाल को चुनावी रण में उतारा है. ऐसे में बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा का चुनाव इस बार बड़ा रोचक और त्रिकोणीय हो गया है.
कांग्रेस जहां भाटी के निर्दलीय चुनाव लड़ने को अपना फायदा समझ रही है तो दूसरी तरफ बीजेपी ने भाटी को रोकने के बड़ी प्लानिंग कर रखी है. बीजेपी चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से मूल ओबीसी और बीजेपी के मूल वोटबैंक को साधा जा सके, ताकि बीजेपी का मूल वोटबैंक भाटी के साथ न चला जाए. अब कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद ही कुछ स्थितियां साफ हो पाएगी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










