
बाज नहीं आया PAK, पलटवार से बचने के लिए फिर किया आम आदमी की जान से खिलवाड़
AajTak
भारत-पाकिस्तान अब जंग के मुहाने पर खड़े हैं. ऐसे में भारत पूरी सतर्कता बरत रहा है, लेकिन पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. आज भी पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस बंद नहीं किया है.
भारत-पाकिस्तान अब जंग के मुहाने पर खड़े हैं. ऐसे में भारत पूरी सतर्कता बरत रहा है, लेकिन पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. आज भी पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस बंद नहीं किया है. और कमर्शियल फ्लाइट्स का संचालन जारी है. हालांकि इस बात का जिक्र आज विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस ब्रीफिंग में भी किया था.
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पाकिस्तान जानबूझकर नागरिक विमानों को एक 'मानव कवच' (Human Shield) के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है, ताकि वह भारतीय जवाबी कार्रवाई से बच सके. यह न सिर्फ सैन्य नियमों के खिलाफ है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है.
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पाकिस्तान की दुष्प्रचार मुहिम को बेनकाब करते हुए कहा कि पाकिस्तान जानबूझकर ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की यह रणनीति न केवल भारत में अशांति फैलाने की एक साजिश है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की एक असफल चाल भी है.
मिसरी ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा गुरुद्वारों, ईसाइयों के कॉन्वेंटों और हिंदुओं के मंदिरों को निशाना बनाना, उसकी सांप्रदायिक मानसिकता को दर्शाता है. विदेश सचिव ने यह भी कहा कि भारत की एकता और सामाजिक समरसता पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा जवाब है. पाकिस्तान बार-बार ऐसे हथकंडे अपनाता रहा है, लेकिन भारत की एकजुटता ही उसका सबसे बड़ा प्रतिरोध है.
विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा बीती रात की गई भड़काऊ और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयां न केवल भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर केंद्रित थीं, बल्कि भारतीय शहरों और नागरिक बुनियादी ढांचे को भी लक्ष्य बनाया गया. मिसरी ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने इन हमलों का संतुलित, उपयुक्त और जिम्मेदार ढंग से जवाब दिया, जिससे स्थिति को और भड़कने से रोका गया.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









