
बाजवा के बाद कौन? PAK आर्मी चीफ के नाम पर भिड़ गए मरियम नवाज और रक्षा मंत्री
AajTak
पाकिस्तान में नए आर्मी चीफ को लेकर सरकार में मतभेद शुरू हो गए हैं. रक्षा मंत्री ने अगले आर्मी चीफ के तौर पर पूर्व ISI प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद का नाम सुझाया है. इस पर मरियम नवाज ने आपत्ति जताई है.
पाकिस्तान में जनरल कमर जावेद बाजवा के बाद अगला आर्मी चीफ कौन बनेगा? इसे लेकर सरकार में ही मतभेद शुरू हो गए हैं. ये मतभेद ऐसे समय शुरू हुए हैं जब एक दिन पहले ही शहबाज शरीफ की सरकार को एक महीना पूरा हुआ है.
दरअसल, पाकिस्तानी सेना के नए प्रमुख के लिए लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के नाम की चर्चा हो रही है. फैज हमीद जून 2019 से अक्टूबर 2021 तक खुफिया एजेंसी ISI के प्रमुख रहे हैं. अभी वो पेशावर में कोर कमांडर हैं. फैज हमीद को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का करीबी भी माना जाता है. और इसी वजह से नई सरकार में मतभेद शुरू हो गए हैं.
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने कहा कि आर्मी चीफ की कुर्सी पर ऐसे व्यक्ति को होना चाहिए, जो 'निर्दोष' हो. इससे पहले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आर्मी चीफ के लिए लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के नाम का सुझाव दिया था.
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस हफ्ते एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उनका (फैज हमीद) नाम सीनियॉरिटी लिस्ट में है, तो निश्चित रूप से आर्मी चीफ के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-- इमरान खान ने कैसे पाकिस्तान में हाफिज सईद को खूब पाला-पोसा, पढ़िए ये खास रिपोर्ट
मरियम नवाज अक्सर फैज हमीद पर ISI प्रमुख रहते हुए इमरान खान और पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का समर्थन करने का आरोप लगाती रहीं हैं. हालांकि, सेना अक्सर इन आरोपों को खारिज करती रही है. अब मरियम ने रक्षा मंत्री के सुझाव पर कहा कि देश सेना को पाकिस्तान की एकता और सुरक्षा के तौर पर देखता है, इसलिए ये बहुत जरूरी है कि आर्मी चीफ ऐसा व्यक्ति बने जो बेदाग हो, ताकि लोग उसे सलाम कर सकें.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









