
बाघों की मौतों पर वन मंत्री सुबोध उनियाल बोले, 'शिकार के मामलों की गंभीरता से हो रही जांच'
AajTak
Uttarakhand News: बाघों की मौत पर वनमंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पोंचिंग यानी शिकार के कुछ मामले सामने आए हैं. उसकी गंभीरता से जांच की जा रही है. ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. इसके अलावा मुख्य वन संरक्षक समीर सिन्हा ने बताया कि जनवरी 2023 से लेकर अब तक 12 बाघों की मौत हुई है.
उत्तारखंड सरकार बाघों के संरक्षण के लिए सेव टाइगर प्रोजेक्ट चला रही है. इसको लेकर वन विभाग बड़े-बड़े दावे करता है. वहीं, बाघों की मौत को लेकर आई रिपोर्ट के बाद वनमंत्री सुबोध उनियाल ने कहा है कि कुछ पोचिंग यानी शिकार के मामले प्रकाश में आए हैं.
इनकी गंभीरता से जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. ड्रोन से निगरानी जारी है. सरकार बाघों के संरक्षण पर प्रतिवर्ष मोटी रकम खर्च कर रही है. इसके बाद भी एक के बाद एक लगातार बाघों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं.
इससे पहले वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक समीर सिन्हा ने बताया कि जनवरी 2023 से लेकर अब तक 12 बाघों की मौत हुई है. इसे लेकर उन्होंने एक कमेटी भी बनाई है. बाघों की मौत किसी शिकारी के शिकंजे में आने से हुई, इसकी जांच की जा रही है. उत्तराखंड में बीते पांच माह में 12 बाघों की मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
2018 में बाघों की संख्या 442 पाई गई थी
इसके अलावा समीर सिन्हा ने बताया कि 2018 में एक सर्वेक्षण हुआ था. इसमें उत्तराखंड में 442 बाघ पाए गए थे, जो अपने आप में एक उपलब्धि है. दूसरी तरफ अभी हाल ही में शिवालिक रेंज में डेढ़ सौ से ज्यादा बाघों की संख्या पाई गई है. हालांकि, इसमें अभी और अध्ययन किया जा रहा है.
दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










