
बागी सांसदों पर इमरान खान की मांग मानने से सुप्रीम कोर्ट कर सकता है इनकार, क्या इस्तीफा ही एकमात्र विकल्प?
AajTak
इमरान खान सरकार ने पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हुई है. इसपर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने बागी सांसदों के पक्ष में टिप्पणी की है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान फिलहाल हर तरफ से घिरे हुए दिख रहे हैं. संसद के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट में भी उनकी मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. दरअसल, बागी विधायकों के खिलाफ इमरान खान सरकार ने एक याचिका दायर की है, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई की.
गुरुवार को पाकिस्तान के चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल ने कहा कि पीएम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में वोट डालने से सांसदों को रोकना उनका अपमान करने जैसा होगा. हालांकि, अभी कोर्ट ने फैसला नहीं सुनाया है और इस वजह से अविश्वास मत पर वोटिंग भी फैसला आने तक आगे टल सकती है.
चीफ जस्टिस ने कहा- वोटिंग से रोकना अपमान होगा
दरअसल, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में इमरान सरकार ने याचिका दायर की थी. इसमें पूछा गया था कि क्या PTI के असंतुष्ट सांसद पार्टी लाइन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में मतदान कर सकते हैं. बंदियाल ने कहा कि संविधान में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि असंतुष्ट सांसदों के वोट नहीं गिने जाएंगे. वोटों को ना गिनना अपमानजनक होगा.
हालांकि, बेंच के जस्टिस मुनीब अख्तर ने चीफ जस्टिस से अलग बात कही थी. वह बोले कि सांसदों को पार्टी लाइन के साथ चलना चाहिए. अब अगर कोर्ट की तरफ से बागियों को वोट देने का अधिकार मिलेगा तो इमरान के सामने इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा.
नेशनल असेंबली का सेशन स्थगित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








