
बाइडेन सरकार पर भारतवंशी के आरोप से गरमाई अमेरिका की सियासत, मोदी पर कह दी ये बात
AajTak
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी भारतीय मूल के काश पटेल ने अपनी किताब 'गवर्मेंट गैंगस्टर' में कहा है कि अमेरिकी सरकार में कानून तोड़ने वालों की संख्या बहुत है. अमेरिकी नौकरशाही में एक ऐसे वर्ग का बोलबाला है, जो खुद कानूनों का उल्लंघन करते हैं.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और भारतीय मूल के अमेरिकी वकील ने बाइडेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अमेरिकी मूल के वकील काश पटेल (Kash Patel) ने अपनी किताब में अमेरिकी नौकरशाही को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि सरकार में ऊंचे पदों पर बैठे लोगों ने सरकार की धज्जियां उड़ाई हैं.
उन्होंने अपनी किताब 'गवर्मेंट गैंगस्टर' में कहा है कि अमेरिकी सरकार में कानून तोड़ने वालों की संख्या बहुत है. अमेरिकी नौकरशाही में एक ऐसे वर्ग का बोलबाला है, जो खुद कानूनों का उल्लंघन करते हैं.
ट्रंप के कार्यकाल में कार्यवाहक रक्षा मंत्री के चीफ ऑफ स्टाफ रह चुके पटेल ने कहा कि इस किताब को लिखने का मकसद यह था कि 16 साल तक सरकार में रहने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि सरकार में ऐसे लोगों की कोई जवाबदेही नहीं है, जो कानूनों का उल्लंघन करते हैं.
किताब में अमेरिकी सरकार के काले चिट्ठे!
43 साल के काश पटेल ने कहा कि यह किताब लिखने के पीछे का मकसद था कि मैंने दोनों पार्टियों (डेमोक्रेट और रिपब्लिकन) की सरकारों में 16 साल तक काम किया है. इस दौरान मुझे समझ में आ गया कि सरकार में उन लोगों की जवाबदेही की भारी कमी है, जिन्होंने पद पर रहते हुए कानूनों को तोड़ा है.
पटेल ने कहा कि मैंने सोचा कि जो मैंने देखा और महसूस किया है, उसे सबके सामने लाना चाहिए. इसी वजह से मैंने किताब लिखने का फैसला किया. मेरी कोशिश थी कि सरकार में प्रभावशाली पदों पर बैठे ऐसे लोगों को बेनकाब किया जाए.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









