
बाइक पर आए तीन किलर, गोली मारी और फरार... निज्जर-सुक्खा की तरह हुआ शाहिद लतीफ का काम तमाम!
AajTak
शाहिद लतीफ बहुत साल पहले ही पाकिस्तानी आतंकियों की पनाह में जा बैठा था. वो वहीं बैठकर भारत के खिलाफ अपने नापाक मंसूबे पूरे करता रहा. उसने हमारे मुल्क के खिलाफ कई साजिशें की और उन्हें अंजाम तक पहुंचाया. अब भारत के इस मोस्ट वॉन्टेड की कहानी हमेशा के लिए खत्म हो गई.
विदेशी जमीन बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले आतंकी और गैंगस्टर्स इन दिनों अनजान कातिलों के हाथों मारे जा रहे हैं. इसी कड़ी में भारत का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी शाहिद लतीफ भी पाकिस्तान के पंजाब में मारा गया. उसके साथ उसके दो साथी भी मारे गए. शाहिद लतीफ का कत्ल ठीक वैसे ही अंजाम दिया गया, जैसे कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर और कुख्यात गैंगस्टर सुखदूल सिंह सुक्खा का मर्डर किया गया था. आइए आपको बताते हैं शाहिद लतीफ के खात्म की पूरी कहानी.
कौन था शाहिद लतीफ? शाहिद लतीफ उर्फ छोटा शाहिद भाई उर्फ नूर अल दीन का जन्म 1970 में हुआ था. उसके पिता का नाम अब्दुल लतीफ था. उसका परिवार मरकज़ अब्दुक्का बिन मुबारक, तहसील दस्का, जिला सियालकोट, पाकिस्तान का रहने वाला था. जबकि वो खुद मोरे अमीनाबाद, गुजरांवाला, पंजाब, पाकिस्तान का स्थायी निवासी था. वो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक प्रमुख सदस्य था.
सुबह की नमाज पढ़ने गया था शाहिद लतीफ शाहिद लतीफ बहुत साल पहले ही पाकिस्तानी आतंकियों की पनाह में जा बैठा था. वो वहीं बैठकर भारत के खिलाफ अपने नापाक मंसूबे पूरे करता रहा. उसने हमारे मुल्क के खिलाफ कई साजिशें की और उन्हें अंजाम तक पहुंचाया. अब भारत के इस मोस्ट वॉन्टेड की कहानी हमेशा के लिए खत्म हो गई. दरअसल, शाहिद लतीफ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दस्का इलाके में रहता था. वो पांच वक्त की नमाज पढ़ता था. लिहाजा, हर रोज की तरह वो बुधवार की सुबह फज्र की नमाज पढ़ने के लिए तड़के ही मेडकी चौक के पास मौजूद नूर मदीना मस्जिद में पहुंचा था. उसके साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे.
तीन हमलावरों ने गोलियों से भून डाला उसने तय वक्त पर उस मस्जिद में नमाज अदा की और उसके बाद अपने दोनों साथियों के साथ वो मस्जिद से बाहर आ गया. जैसे ही बाहर निकला, तभी अचानक एक मोटरसाइकिल उसके सामने आकर रुकी. जिस पर तीन हथियारबंद लोग सवार थे. इससे पहले कि शाहिद लतीफ और उसके साथी कुछ समझ पाते, बाइक सवार तीनों हमलावरों ने उन्हें गोलियों से भून डाला और मौके से भाग निकले. शाहिद खून से लथपथ होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उसके साथ मौजूद दोनों लोग भी गोली लगने से मारे गए.
आतंकी निज्जर और सुक्खा की तरह हुआ मर्डर शाहिद लतीफ का कत्ल बिल्कुल वैसे ही किया गया, जैसे कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर और कुख्यात गैंगस्टर सुखदूल सिंह सुक्खा का मर्डर किया गया था. मतलब ये कि ये सभी अनजान कातिलों के हाथों मारे गए.
जून 2023, कनाडा कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उसे भारत सरकार ने डेजिग्नेटेड आतंकी घोषित किया था. हाल ही में भारत सरकार ने 41 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, उसमें हरदीप निज्जर का नाम शामिल था. आतंकी हरदीप निज्जर को कनाडा के सर्रे में मौजूद एक गुरुद्वारे की पार्किंग में गोली मारी गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी. वह कनाडा के सिख संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़ा हुआ था. वह पंजाब के जालंधर जिले का रहने वाला था.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



