
बांदा में रिटायर्ड फौजी की शर्मनाक करतूत, दो मासूम बच्चियों से की रेप की कोशिश
AajTak
बांदा में एक रिटायर्ड फौजी ने पांच और सात साल की बच्चियों से रेप करने की कोशिश की. पुलिस ने बच्चियों के परिवारों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक रिटायर्ड फौजी ने दो बच्चियों (उम्र 5 और 7 साल) के साथ रेप करने की कोशिश की. उसके घर में कुत्ते का पिल्ला था. फौजी ने बच्चियों से कहा कि वो उसके घर में आकर कुत्तों के पिल्ले से खेल सकती हैं. बच्चियां उसकी बात में आ गईं. फिर जैसे ही वो फौजी के घर पहुंचीं तो उसने बच्चियों से रेप की कोशिश की. बच्चियां चीखने-चिल्लाने लगीं तो फौजी वहां से फरार हो गया.
दोनों बच्चियां भी रोते हुए अपने-अपने घर पहुंचीं. यहां उन्होंने परिजनों को आपबीती सुनाई. जिसके बाद बच्चियों के परिवार वाले थाने पहुंचे. उन्होंने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर फरार फौजी की तलाश शुरू कर दी है.
मामला बांदा सिटी का है. एक बच्ची के पिता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक रिटायर्ड फौजी उनकी 5 वर्षीय बच्ची और मोहल्ले की एक 7 वर्षीय बच्ची को कुत्ते का पिल्ला खिलाने के बहाने अपने घर ले गया. जहां उसने गलत काम करने के उद्देष्य से बच्ची के कपड़े उतार दिए. वो बच्ची से रेप करने ही वाला था कि तभी उन्होंने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया. यह देखते ही फौजी ने दोनों को धमकी दी और वहां से भाग गया.
फिलहाल पीड़ित परिवारों की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओ में केस दर्ज किया है. DSP सिटी गवेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो मासूम बच्चियों से गलत काम करने की कोशिश की. हमने पीड़ित परिवारों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं. उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










