
बांग्लादेश से भारत पर हमले की तैयारी? हाफिज सईद की नई चाल का वीडियो वायरल
AajTak
एक वायरल वीडियो में लश्कर-ए-तैय्यबा के कमांडर सैफुल्लाह (सैफ) ने कहा है कि हाफिज सईद बांग्लादेश के रास्ते भारत पर हमले की तैयारी कर रहा है. आजतक के पास मौजूद इस वीडियो में कहा गया कि बांग्लादेश में स्थानीय युवाओं को जिहाद के लिए उकसाया और आतंक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. वीडियो में बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं.
लश्कर-ए-तैय्यबा के एक कमांडर सैफुल्लाह सैफ ने एक वीडियो में कहा है कि हाफिज सईद अब बांग्लादेश के रास्ते भारत पर हमला करने की योजना बना रहा है. यह वीडियो 30 अक्टूबर को पाकिस्तान के खैरपुर तमीवाली में हुई रैली का बताया जा रहा है. आजतक के पास वीडियो मौजूद है.
वीडियो में लश्कर कमांडर सैफुल्लाह सैफ साफ बोलते दिख रहा है कि "हाफिज सईद चुप नहीं बैठा है, वह बांग्लादेश के रास्ते भारत पर हमले की तैयारी कर रहा है." उसने दावा किया कि पूर्वी पाकिस्तान यानी बांग्लादेश में उसके लोग सक्रिय हैं और भारत को जवाब देने के लिए तैयार हैं.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, जेलों और 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापे
रैली के दौरान सैफुल्लाह ने बताया कि एक सहयोगी को बांग्लादेश भेजा गया है जो वहां स्थानीय युवाओं को जिहाद के नाम पर तैयार कर रहा है और उन्हें आतंक प्रशिक्षण दे रहा है. बांग्लादेश अब एक तरह का "लॉन्चपैड" बनता जा रहा है, जिसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ साजिशों के लिए किया जा सकता है.
वीडियो में नजर आ रहे बच्चे
वीडियो में बच्चों की मौजूदगी भी दिखाई देती है. सैफुल्लाह के भाषण के दौरान कई बच्चे भी मौजूद थे, जिससे यह संदेश गया कि कुछ आतंकी संगठन बच्चों को भी बड़ा-छोटा करके अपने एजेंडे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. वीडियो के आधार पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन बच्चों को जिहादी विचारों की तरफ मोड़ रहे हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










