
बांग्लादेश: शेख हसीना समेत उनकी बहन और भतीजी पर एक्शन, गिरफ्तारी वारंट जारी
AajTak
बांग्लादेश की एक विशेष अदालत ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना, ब्रिटिश सांसद तुलीप सिद्दीकी सहित 50 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. उन पर राजनीतिक शक्ति का दुरुपयोग कर जमीन हासिल करने का आरोप है.
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित एक विशेष अदालत ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना, ब्रिटिश सांसद व भतीजी तुलीप रिजवाना सिद्दीकी और 50 अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में वारंट जारी किया. इनपर राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग कर जमीन हड़पने के आरोप हैं.
क्या है पूरा मामला?
ढाका मेट्रोपोलिटन सीनियर स्पेशल जज जाकिर हुसैन ने भ्रष्टाचार विरोधी आयोग (एसीसी) ने द्वारा दाखिल तीन अलग-अलग चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किया. अब गिरफ्तारी के आदेशों को रिव्यू करने के लिए जज जाकिर ने 27 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है. कोर्ट सूत्रों के हवाले से पता चला है कि अदालत में आरोपियों की गैर-हाजिर रहने की वजह से गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए.
प्लॉट घोटाले के तीन मामले
आरोप है कि शेख हसीना, रेहाना और तुलिप सिद्दीकी ने पुरबाचल न्यू टाउन परियोजना में 10 कट्ठा जमीन राजनीतिक प्रभाव से हासिल किया. इस केस में कुल 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश: शेख हसीना और उनकी बेटी सायमा के खिलाफ नया वारंट जारी, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











