
बांग्लादेश: रेलिंग तोड़कर खाई में गिरने वाली बस का फट गया था टायर, 19 से ज्यादा लोगों की मौत
AajTak
हादसा बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 80 किलोमीटर दूर शिबचर उप जिले में हुई है. यहां के पुलिस अधिकारी अनवर हुसैन ने एजेंसी को बताया कि यहां एक्सप्रेसवे में एक तेज सफ्तार बस अचानक पुलिस की रेलिंग से टकरा गई और टकराने के बाद रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में गिर गई.
भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में एक भीषण हादसा हुआ. इसमें 19 लोगों की मौत हो गई तो वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे की भयावहता को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.
पुलिस के मुताबिक हादसा बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 80 किलोमीटर दूर शिबचर उप जिले में हुई है. यहां के पुलिस अधिकारी अनवर हुसैन ने एजेंसी को बताया कि यहां एक्सप्रेसवे में एक तेज सफ्तार बस अचानक पुलिस की रेलिंग से टकरा गई और टकराने के बाद रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में गिर गई.
अनवर हुसैन ने बताया कि बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे. हादसे के समय बस पद्मा नदी पर नवनिर्मित पुल से गुजर रही थी. जिस खाई में बस गिरी उसकी गहराई 30 फीट के आसपास बताई जा रही है. शुरुआती जांच में बस का टायर अचानक से फटने की बात सामने आ रही है.
पुलिस के मुताबिक अचानक बस का टायर फटने के बाद चालक का बैलेंस बिगड़ गया और बस रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे खाई में समा गई. बता दें कि बांग्लादेश में सड़क दुर्घटनाएं बेहद आम हैं. इसके लिए अक्सर लापरवाह ड्राइविंग, पुराने वाहनों और खराब सुरक्षा नियमों को जिम्मेदार ठहराया जाता है. यहां हर साल हजारों लोग हादसों की वजह से मारे जाते हैं.
बता दें कि बांग्लादेश में 2018 में सड़क हादसे के दौरान 2 किशोरों की मौत हो गई थी. इस हादसे के बाद पूरे देश में बड़े पैमाने पर छात्र सड़कों पर उतर आए थे. इसके बाद दबाव में आकर प्रधान मंत्री शेख हसीना की सरकार को रैश ड्राइविंग से मौत का कारण बनने के लिए अधिकतम जेल की अवधि तीन से बढ़ाकर पांच साल करने के लिए मजबूर होना पड़ा था.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








