
बांग्लादेश: राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में भूकंप के झटके, 3.3 मापी गई तीव्रता
AajTak
बांग्लादेश में एक फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 3.3 मापी गई.
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके अशुलिया में शनिवार सुबह एक और झटका महसूस किया गया. बांग्लादेश मौसम विभाग के अनुसार इसकी तीव्रता 3.3 थी, और यह शुक्रवार को आए 5.7 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप के बाद आया आफ्टरशॉक था.
सुबह 10:36 बजे आए इस झटके का केंद्र बैपायल में था, जो राजधानी के सिस्मिक सेंटर से करीब 29 किलोमीटर दूर है.
शुक्रवार के को भी भूकंप के तेज झटके आए थे, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत बनी हुई है. लगातार आ रहे झटकों ने लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया है.
विशेषज्ञ लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि बांग्लादेश सक्रिय प्लेट सीमाओं पर स्थित है, इसलिए यहां बड़े भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है.
एक दिन पहले भी आए थे भूकंप के झटके
बांग्लादेश के नर्सिंगदी इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 10:38 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप आया. लगभग 26 सेकंड तक धरती हिलती रही और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर थी, जो इसे और अधिक खतरनाक बनाती है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












