
बांग्लादेश में सत्ता संघर्ष गहराया, शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग पर अंतरिम सरकार ने लगाया बैन
AajTak
बांग्लादेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की आवामी लीग को आतंकवाद विरोधी कानून के तहत अवैध घोषित कर दिया गया है. दो दिन पहले अंतरिम सरकार ने पार्टी की सभी गतिविधियों पर रोक लगाई थी. आवामी लीग का बांग्लादेश के इतिहास में स्वायत्तता और स्वतंत्रता संग्राम में बड़ा योगदान रहा है.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार मुहम्मद यूनुस की ओर से संशोधित आतंकवाद विरोधी कानून के तहत अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी, आवामी लीग पर आधिकारिक तौर से बयान लगा दिया गया है. दो दिन पहले यूनुस की सरकार ने पार्टी की 'सभी गतिविधियों' पर रोक लगा दी थी. गृह सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जहांगीर आलम ने मीडिया को बताया कि इस संबंध में सरकारी अधिसूचना जारी कर दी गई है.
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, संशोधित आतंकवाद विरोधी अधिनियम 2025 की धारा 18 सरकार को ताकत देती है कि वह वह किसी संगठन या किसी व्यक्ति पर आतंकवाद से जुड़े मामलों को लेकर बैन लगा सकता है. पहले ये कानून नहीं था. 2009 के कानून के हिसाब से पहले ऐसी व्यवस्था नहीं थी.
अब आवामी लीग पार्टी चुनाव नहीं लड़ सकेगी. बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने पार्टी के रेजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया है. आयोग के सचिव अख्तर अहमद ने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से पार्टी के किसी भी तरह के गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाई गई है, जिसके बाद चुनाव आयोग ने भी रेजिस्ट्रेशन को रद्द करने का फैसला लिया.
आवामी लीग पर क्या है आरोप?
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का आरोप है कि 2024 में छात्र आंदोलन के दौरान सैकड़ों लोगों की हत्या हुई थी, जिसमें आवामी लीग के नेता शामिल थे.
यह भी पढ़ें: 'कभी PAK नहीं जाऊंगा...', पाकिस्तान की हालत देख डरा कीवी क्रिकेटर, बांग्लादेशी खिलाड़ी रिशाद हुसैन ने सुनाई पूरी कहानी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








