
बांग्लादेश में क्या कर रहा है जॉर्ज सोरोस का बेटा, मोहम्मद यूनुस को बताया मानवाधिकारों का चैम्पियन!
AajTak
जॉर्ज सोरोस के बेटे एलेक्स सोरोस ने मोहम्मद यूनुस को द ओपन सोसायटी का दोस्त और मानवाधिकारों का चैम्पियन बताया. उन्होंने यूनुस को हर तरह से मदद देने का वादा किया है. गौरतलब है कि एनजीओ द ओपन सोसायटी को कूटनीतिक गलियारों में रिजीम चेंज का मास्टरमाइंड माना जाता है.
विवादित और भारत विरोधी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने एक बार फिर से बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार को भरपूर मदद देने का वादा किया है. बुधवार को जॉर्ज सोरोस के बेटे एलेक्स सोरोस ने ढाका में मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की. एलेक्स सोरोस अपने पिता जॉर्ज सोरोस के मालदार एनजीओ द ओपन सोसायटी फाउंडेशन के चेयरमैन हैं.
ये एनजीओ दुनियाभर में सरकार गिराने की अपनी कोशिशों के लिए कुख्यात है. ढाका की मीडिया में इस मुलाकात के बारे में छन-छन कर खबरें आईं. लेकिन एलेक्स सोरोस ने मोहम्मद यूनुस के लिए अपनी डॉलर वाली झोली खोलने की बात कही है.
गौरतलब है कि द ओपन सोसायटी बांग्लादेश के लिए मदद की ये घोषणा तब कर रहा है जब दो-तीन पहले ही ट्रंप प्रशासन ने बांग्लादेश को मिलने वाली लाखों करोड़ डॉलर की अमेरिकी मदद पर रोक लगाने की बात कही है.
यहां यह जानना दिलचस्प है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने राष्ट्रपति काल के आखिरी दिनों में जॉर्ज सोरोस को अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा था.
अब जॉर्ज सोरोस का एनजीओ अमेरिकी सरकार की नीतियों से परे जाकर बांग्लादेश की मदद कर रहा है.
द ओपन सोसायटी फाउंडेशन के चेयरमैन एलेक्स सोरोस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सुधार एजेंडे के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया. एलेक्स सोरोस ने एक्स पर पोस्ट किया, "मानवाधिकारों के चैम्पियन और ओपन सोसायटी के पुराने मित्र मोहम्मद यूनुस से मिलने के लिए ढाका वापस आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह बांग्लादेश के लिए बदलाव का एक महत्वपूर्ण समय है और हमने महत्वपूर्ण सुधारों और निवेशों पर सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की है."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











