
बांग्लादेश के Dark Prince तारिक रहमान की घर वापसी... भारत के लिए गुड न्यूज क्यों?
AajTak
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 साल बाद देश लौट आए हैं. वे गिरफ्तारी से बचने के लिए 2008 में लंदन भाग गए थे. तब हसीना सरकार में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले चल रहे थे.
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के पोस्टर्स पर 17 वर्षों तक उनका चेहरा दिखता रहा. ढाका से लेकर देश के दूर-दराज इलाकों तक रैलियों में अगर वह खुद नहीं पहुंच पाते थे तो उनकी रिकॉर्डेड आवाज गूंजती थी. यहां बात हो रही है बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और कभी देश की राजनीति के ‘डार्क प्रिंस’ कहे जाने वाले तारिक रहमान की, जो लगभग दो दशक बाद ढाका लौट आए हैं.
BNP के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान अपनी पत्नी डॉ. जुबैदा रहमान और बेटी, बैरिस्टर जाइमा के साथ ढाका पहुंचे हैं. ढाका पहुंचते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि 6,314 दिनों के बाद बांग्लादेश में. यह हिंसा से जूझ रहे बांग्लादेश और BNP के लिए एक निर्णायक क्षण है. उनकी यह वापसी फरवरी में होने वाले अहम आम चुनावों से ठीक पहले हुई है, ऐसे चुनाव जो भारत की क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण हैं.
भारत के लिए तारिक रहमान की वापसी खास मायने रखती है, खासकर ऐसे समय में जब भारत समर्थक अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोका जा चुका है और खालिदा जिया अस्पताल में भर्ती हैं.
यह सब ऐसे वक्त में हो रहा है, जब बांग्लादेश एक चौराहे पर खड़ा है. अंतरिम मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में कट्टरपंथी इस्लामी तत्व खुलेआम सक्रिय हैं और भारत विरोधी जहर फैला रहे हैं. भारत की सबसे बड़ी चिंता जमात-ए-इस्लामी को लेकर है, जिसे पाकिस्तान की ISI का मोहरा माना जाता है. शेख हसीना सरकार द्वारा प्रतिबंधित की गई यह पार्टी, पिछले साल उनकी सत्ता से विदाई के बाद दोबारा राजनीति में पैर जमा चुकी है.
हालिया जनमत सर्वेक्षण में संकेत मिले हैं कि जहां तारिक रहमान की BNP को सबसे अधिक सीटें मिलने की संभावना है, वहीं कभी उसकी सहयोगी रही जमात अब उसकी एड़ी पर सांस ले रही है. भारत की चिंता तब और बढ़ गई जब ढाका विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में जमात की छात्र इकाई ने चौंकाने वाली जीत दर्ज की.
ऐसे हालात में, भारत की नजर में BNP को अपेक्षाकृत अधिक उदार और लोकतांत्रिक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, भले ही दोनों के बीच रिश्ते ऐतिहासिक रूप से तनावपूर्ण रहे हों. भारत को उम्मीद है कि तारिक रहमान की वापसी से पार्टी कैडर में जान आएगी और बीएनपी अगली सरकार बनाएगी.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








