
बांग्लादेशी तस्करों ने BSF जवान पर किया जानलेवा हमला, तस्करी की कोशिश में एक तस्कर ढेर
AajTak
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बीएसएफ के जवानों ने बांग्लादेशी तस्करों के एक समूह द्वारा की गई तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया. इस घटना में एक तस्कर की मौत हो गई, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बीएसएफ के जवानों ने एक बार फिर बांग्लादेशी तस्करों के घातक हमले से निपटने में सफलता हासिल की है. यह घटना मधुपूर सीमाचौकी पर घटी, जहां तस्करों ने जवानों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया. बीएसएफ की 59वीं बटालियन के जवानों ने अपने साहस और संयम का परिचय देते हुए तस्करी की कोशिश को नाकाम किया.
घटना 27 अप्रैल की रात करीब 1 बजे हुई. दूसरी शिफ्ट के दौरान, एक जवान ने तारबंदी के दोनों ओर 20-25 हथियारबंद लोगों की संदिग्ध गतिविधि को देखा था. ये तस्कर तारबंदी के ऊपर से संदिग्ध पोटलों को फेंकने की कोशिश कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: 'बांग्लादेश भी बड़ा छटपटा रहा, उसका भी पानी...' गंगा जल संधि को लेकर निशिकांत दुबे ने की ये बड़ी मांग
बांग्लादेशी तस्करों को देख जवान हो गया अलर्ट
जवान ने सतर्कता दिखाते हुए अपने साथी जवानों को अलर्ट किया और तस्करों की चुनौती का सामना किया. तस्करों ने चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए जवान पर हमला कर दिया. जवानों ने आत्मरक्षा में हवा में फायरिंग की, जिससे तस्कर भारतीय क्षेत्र में भाग खड़े हुए.
तारबंदी के पार फेंके गए फेंसेडिल के पोटलों को बांग्लादेशी तस्करों का एक बड़ा समूह ले जाने की कोशिश कर रहा था. अंबुश पार्टी ने उन्हें रोका, लेकिन तस्कर हिंसक बने रहे और जवानों पर हमला करने का प्रयास किया. जवानों द्वारा की गई फायरिंग के कारण तस्कर भाग खड़े हुए. हालांकि, मौके पर अन्य जवानों के पहुंचने पर तस्करों ने अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








