
बहराइच की E-Rickshaw ड्राइवर ने जीता ब्रिटिश रॉयल अवॉर्ड, बकिंघम पैलेस में Pink ई-रिक्शे से पहुंचीं, किंग चार्ल्स-3 से की मुलाकात
AajTak
लंदन में बकिंघम पैलेस में आयोजित इस अवॉर्ड कार्यक्रम में आरती अपने गुलाबी ई-रिक्शे से ही पहुंची थीं. वह किंग चार्ल्स से मुलाकात कर बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं अन्य लड़कियों को प्रेरित कर पा रही हूं, जो समान तरह की चुनौतियों का सामना कर रही हैं. इस नई स्वतंत्रता ने मुझे दुनिया को एक अलग नजरिए से देखने का मौका दिया है.
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के एक छोटे से गांव की महिला ई-रिक्शा ड्राइवर को लंदन में सम्मानित किया गया है. ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने 18 साल की ई-रिक्शा ड्राइवर को सम्मानित किया है. वह किंग चार्ल्स-तृतीय से मुलाकात कर बहुत खुश हैं
पिछले हफ्ते बहराइच की पिंक ई-रिक्शा ड्राइवर 18 साल की आरती को बकिंघम पैलेस में अमाल क्लूनी वीमेन एम्पावरमेंट अवॉर्ड (Amal Clooney Women Empowerment Award) से सम्मानित किया गया था. आरती को भारत सरकार के पिंक ई-रिक्शा इनिशिएटिव के साथ जुड़कर काम कर अन्य लड़कियों को प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया. अमाल क्लूनी प्रतिष्ठित मानवाधिकार वकील हैं. ये अवॉर्ड उन्हीं के नाम पर दिया जाता है.
बकिंघम पैलेस में आयोजित ब्रिटिश रॉयल अवॉर्ड कार्यक्रम में आरती अपने गुलाबी ई-रिक्शे से ही पहुंची थीं. वह किंग चार्ल्स से मुलाकात कर बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं अन्य लड़कियों को प्रेरित कर पा रही हूं, जो समान तरह की चुनौतियों का सामना कर रही हैं. इस नई स्वतंत्रता ने मुझे दुनिया को एक अलग नजरिए से देखने का मौका दिया है. अब मैं न सिर्फ अपने सपने पूरे कर पा रही हूं बल्कि अपनी बेटी के सपने भी पूरे कर पा रही हूं.
उन्होंने कहा कि ये बेहतरीन अनुभव रहा. किंग चार्ल्स बहुत अच्छे हैं. उन्होंने मेरे परिवार को नमस्ते भी कहा है. वह बहुत धैर्य से मुझे सुनते रहे, जब मैंने उन्हें बताया कि मुझे ई-रिक्शा चलाना बहुत पसंद है. मैंने उन्हें बताया कि ई-रिक्शा डीजल या पेट्रोल से नहीं चलती. इसे मैं हर रात अपने घर पर ही चार्ज करती हूं. बता दें कि आरती की पांच साल की बेटी है, जिसके लिए उन्होंने लंदन के अपनी पहली यात्रा के दौरान ही केक और जूते खरीदे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








