
बस 2 सेंटीमीटर की चूक... वर्ना जा सकती थी ट्रंप की जान, शूटर की गोलियों ने पूर्व राष्ट्रपति के कान को कर दिया छलनी
AajTak
हमले के बाद ट्रंप के कान पर खून दिखाई दे रहा है. ट्रंप के पास मंच पर स्नाइपर्स खड़े नजर आ रहे हैं और ट्रंप को पकड़ लेते हैं. गोली चलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप खुद को बचाते हुए झुक जाते हैं लेकिन सिर्फ उनके कान में लगती हुई गोली निकल जाती है और उनका सिर बच जाता है.
Donald Trump Rally Firing: अमेरिका (America) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. ट्रंप पेन्सिलवेनिया में रैली कर रहे थे, इसी दौरान अचानक एक शख्स ने गोलीबारी शुरू कर दी. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि इस हादसे में रिपब्लिकन कैंडिडेट ट्रंप बाल-बाल बच गए और गोली उनके दाहिने कान को छलनी करते हुए निकल गई. अगर गोली 2 सेंटीमीटर भी अंदर की तरफ आई होती, तो ट्रंप की जान जा सकती थी.
जैसे ही पहली गोली चली, ट्रम्प ने कहा, 'ओह' और अपने कान को पकड़ लिया, क्योंकि उसके बाद दो और गोलियों की आवाज सुनी जा सकती हैं. इसके बाद ट्रंप नीचे झुक गए.
हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "उन्हें ऐसा लगा कि गोली उनके कान के आर-पार हो गई है."
हमले के बाद ट्रंप...
हमले के कुछ ही देर बाद ट्रंप अपने पैरों पर खड़े हो गए और उन्हें अपने दाहिने हाथ को चेहरे की ओर बढ़ाते हुए देखा जा सकता था. उनके चेहरे पर खून लगा हुआ था. जब वे वापस उठे और अपनी मुट्ठी बांधी तो भीड़ ने जोश में नारे लगाए. कुछ ही देर बाद उनका काफिला प्रोग्राम वाली जगह से चला गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से ट्रंप के जाने के तुरंत बाद पुलिस ने मैदान को खाली करना शुरू कर दिया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










