
बस खरीद की प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी? दिल्ली विधानसभा में BJP-AAP में आर-पार
AajTak
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा केजरीवाल सरकार पर तीखा हमला बोला गया है. भारतीय जनता पार्टी के विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में 1000 सीएनजी लो फ्लोर बसों की खरीद प्रक्रिया ठीक तरह से नहीं हुई है.
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र जारी है और गुरुवार को सदन में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा केजरीवाल सरकार पर तीखा हमला बोला गया. भारतीय जनता पार्टी के विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में 1000 सीएनजी लो फ्लोर बसों की खरीद प्रक्रिया ठीक तरह से नहीं हुई है. बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता ने सदन में कहा कि पिछले 3 दिन से लगातार विपक्ष दिल्ली सरकार द्वारा 1000 CNG लो फ्लोर बसों की खरीद में हुई अनियमितता की तरफ सदन का ध्यान दिलाना चाह रहा था. पिछले काफी समय से कोई बस नहीं खरीदी गई और जब 1000 बसें खरीदी गई तो उसमें भारी घोटाला हुआ है. विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इनकी कीमत 875 करोड़ रुपये है, 3 साल की वारंटी है और 3 साल तक बस कंपनी 2 लाख 10 हज़ार किलोमीटर तक वारंटी देती है. उन्होंने कहा कि जब बस का टेंडर किया गया तो एनुअल मेंटिनेंस कॉन्ट्रैक्ट को टेंडर के साथ नहीं जोड़ा गया. साथ ही 3-4 महीने के बाद एक और टेंडर किया गया. सदन में बीजेपी नेता ने कहा कि 3500 करोड़ रुपये में पहले 3 साल और 2 लाख 10 हज़ार किलोमीटर जो वारंटी पीरियड कवर है, यानी जिस दिन बसें DTC को मिलेंगी उसी दिन AMC 70 लाख रुपये शुरू हो जाएगी. बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने सवाल किया कि जब टेंडर 1000 बसों का था, तो 1250 बसों का क्यों किया गया. उन्होंने कहा कि साढ़े 3 महीने से आज तक DTC बोर्ड मीटिंग के मिनट अपलोड होने में इतना समय नहीं लगता. 8 मार्च को सदन के पहले दिन जब विपक्ष ने मामला खड़ा किया. तब शाम को आनन-फानन में इसे अपलोड किया गया. बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने सवाल किया कि जो टेंडर किया है, उसकी अनुमानित कॉस्ट कहां है.बीजेपी के आरोप पर मंत्री ने दिया जवाब भारतीय जनता पार्टी के आरोप पर दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत ने सदन में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसा माहौल पैदा करने की कोशिश कर रही है, जैसे कोई बड़ा घोटाला हुआ है. उन्होंने कहा कि विजेंद्र गुप्ता की आदत है, जब भी बसों की खरीद होती है तो वो सभी जांच एजेंसियों के पास जाते हैं. लेकिन, हमारी सरकार बसों को खरीदने का काम करती रहेगी. कैलाश गहलोत ने कहा कि इनके लिए काला अक्षर भैंस बराबर है, ये नहीं पता कि लिखा क्या है और बस कह दिया कि घोटाला हो गया. मंत्री ने सदन में पूरे घटनाक्रम को गिनाया, उन्होंने कहा कि 20 मार्च 2020 में 1000 बसों का टेंडर हुआ, 19 अगस्त 2020 को AMC टेंडर किया गया और अक्टूबर में बिड्स खोली गई. उन्होंने कहा कि अगर सभी बसों का हालत चलने लायक करनी है, तो उन्हें सही रखना होगा. मंत्री ने आरोप लगाया कि जिन्होंने किसानों, जवानों को बेच खाया वो हमपर आरोप लगा रहे हैं.
रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







