
बसपा में हाशिए पर पहुंचा दिए गए नेता कैसे दूसरे दलों में जाकर बन रहे गेमचेंजर
AajTak
उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रही है. बसपा प्रमुख मायावती की राजनीति भले ही सियासी तौर पर हाशिए पर पहुंच गई हो, लेकिन उनकी पार्टी के नेताओं की अहमियत कम नहीं हुई. बसपा नेताओं को सपा से लेकर कांग्रेस और बीजेपी तक हाथों-हाथ ले रहे हैं और उन्हें अपनी-अपनी पार्टी में अहम पद से नवाज रही है.
उत्तर प्रदेश की सियासत में मायावती भले ही राजनीतिक रूप से हाशिए पर खड़ी हों, लेकिन बसपा बैकग्राउंड वाले नेताओं कों कांग्रेस से लेकर बीजेपी और सपा में दबदबा दिख रहा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बृजलाल खाबरी के साथ-साथ छह प्रांतीय अध्यक्ष की नियुक्त की गई है. यूपी संगठन के कायाकल्प के लिए कांग्रेस हाईकमान ने बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए नेताओं पर भरोसा जताया है. ऐसे में सवाल उठता है कि बसपा नेताओं को कांग्रेस, सपा और बीजेपी भी क्यों हाथों-हाथ ले रही हैं?
उत्तर प्रदेश कांग्रेस को छह महीने के बाद दोबारा से प्रदेश अध्यक्ष मिला है, लेकिन इस बार पार्टी ने साथ ही छह अन्य प्रांतीय अध्यक्ष बनाकर सियासी समीकरण साधने का दांव चला है. कांग्रेस ने बृजलाल खाबरी को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष की कमान सौंपी है तो उनके साथ नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, अनिल यादव और योगेश दीक्षित को प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया है. प्रांतीय अध्यक्ष के अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
बसपा नेताओं के जरिए कांग्रेस ने साधा समीकरण कांग्रेस ने प्रदेश संगठन की कमान बसपा और दूसरे दलों से आए नेताओं को अहमियत दी है. प्रदेश अध्यक्ष बने पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी और प्रांतीय अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किए गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी और अनिल यादव कभी बसपा में हुआ करते थे. प्रांतीय अध्यक्ष बने अजय राय का सियासी बैकग्राउंड बीजेपी और सपा का रहा है जबकि योगेश दीक्षित ही खांटी कांग्रेसी हैं. बृजलाल खाबरी कांशीराम के करीबी नेता रहे हैं तो नसीमुद्दीन सिद्दीकी और नकुल दुबे को मायावती का राइटहैंड माना जाता था. इस तरह से कांग्रेस ने बसपा नेताओं के जरिए दलित-मुस्लिम-ब्राह्मण-कुर्मी-यादव कैंबिनेशन बनाने की कवायद की है.
खाबरी ने कांशीराम के साथ काम किया बृजलाल खबरी दलित मिशनरी से जुड़े रहे हैं. बसपा संस्थापक कांशीराम के साथ जुड़ने और पार्टी के कैडर के रूप में काम करने के लिए उन्होंने कम उम्र में घर छोड़ दिया था. 1999 में जालौन सीट से बसपा से सांसद चुने गए थे और कांशीराम के साथ उनके घनिष्ठ संबंधों के चलते राज्यसभा सदस्य भी रहे. बसपा के राष्ट्रीय महासचिव रहे, लेकिन पार्टी प्रमुख मायावती के साथ मतभेद हो जाने के चलते 2016 में बसपा छोड़ दी थी और 2017 के चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे. ऐसे में दलित वोटों को साधने के लिए कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है.
नसीमुद्दीन- दुबे मायावती के करीबी रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी कभी मायावती के सबसे करीबी और विश्वास पात्र नेता माने जाते थे. बसपा के मुस्लिम चेहरा हुआ करते थे और मायावती सरकार में नंबर दो की पोजिशन थी. बसपा संगठन में राष्ट्रीय महासचिव और कोऑर्डिनेटर जैसे अहम पदों पर रहे. 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद बसपा का अलविदा कह दिया और कांग्रेस का दामन थाम लिया. प्रांतीय अध्यक्ष के तौर पर उन्हें पश्चिम यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
नकुल दुबे भी मायावती के करीबी नेता और बसपा के ब्राह्मण चेहरा माने जाते थे. मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री थे और भारी-भरकम विभाग का जिम्मा था, लेकिन 2022 के चुनाव के बाद बसपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया. नकुल दुबे के अवध क्षेत्र का कांग्रेस ने प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया. इसके अलावा विधायक वीरेंद्र चौधरी साल 2012 में बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए थे. 2022 में विधायक बने और कांग्रेस ने पूर्वांचल क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया है. अनिल यादव 1996 में इटावा के बसपा जिला अध्यक्ष हुआ करते थे, उसके बाद कांग्रेस का दामन थाम लिया और अब उन्हें बृज क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



