
बवाल, पथराव और फायरिंग... जज ने इमरान खान को कोर्ट के बाहर हाजिरी लगाकर जाने की दी इजाजत
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को भ्रष्टाचार मामले में इस्लामाबाद कोर्ट में पेश होना है. इसी बीच उनके समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प की घटनाएं सामने आ रही हैं. इन सबको देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने कोर्ट परिसर में लाइव कवरेज पर रोक लगा दी है.
तोशाखाना मामले में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान मुश्किलों में घिरे हुए हैं. शनिवार को वो अपने काफिले के साथ इस्लामाबाद कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचे. इस दौरान उनके समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. खान के समर्थकों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया. इसके बाद स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने कई राउंड फायरिंग की. उधर, जज ने न्यायिक परिसर के बाहर ही हाजिरी लगाकर इमरान को वापस जाने की इजाजत दे दी.
टीवी चैनल लाइव फुटेज और हिंसक भीड़ की तस्वीरें दिखा रहे
उधर, भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान के कोर्ट में पेश होने से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने कोर्ट परिसर में लाइव कवरेज पर रोक लगा दी. शनिवार को जारी एक एडवाइजरी में पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) ने कहा कि टीवी चैनल लाइव फुटेज और हिंसक भीड़ की तस्वीरें दिखा रहे हैं. इससे पुलिस और एजेंसियों पर हमले हो रहे हैं. लाइव टेलीकास्ट के चलते दहशत का माहौल पैदा हो रहा है. कानून व्यवस्था, सार्वजनिक संपत्ति और लोगों की सुरक्षा के लिहाज से ये फैसला लिया गया है.
रैली, सभा या जुलूस का लाइव या रिकॉर्डेड कवरेज नहीं होगा
पेमरा ने अपने आदेश में कहा है कि 18 मार्च को न्यायिक परिसर, इस्लामाबाद सहित किसी भी पार्टी, संगठन और व्यक्ति द्वारा रैली, सभा या जुलूस का लाइव या रिकॉर्डेड कवरेज नहीं होगा. आदेश का पालन नहीं करने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा.
इस मामले में इमरान खान आज इस्लामाबाद कोर्ट में पेश होने के लिए जा रहे थे, लेकिन उनके काफिले को कोर्ट जाने से पहले इस्लामाबाद टोल प्लाजा पर ही रोक दिया गया. इसके बाद जब इमरान इस्लामाबाद के लिए निकल आए तो लाहौर स्थित उनके घर पर पुलिस पहुंच गई.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









