
बलूचिस्तान में BLA की दहाड़, मस्तुंग और क्वेटा में कई ठिकानों पर कब्जा
AajTak
बलुच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने खड़कोचा क्षेत्र में सुरक्षा बलों के पोस्ट पर भारी हथियारों से हमला करके दो सैनिकों को मार गिराया और सुरक्षा वाहनों को नष्ट किया. छह हथियार भी जब्त किए गए. साथ ही, बीएलए ने कोट्टा में एजेंट मुहम्मद नबी खिलजी पर हमला किया, जो सेना समर्थक और तेहरेक-ए-जवांन-ए-पाकिस्तान का अध्यक्ष है.
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का पाकिस्तान के खिलाफ बगावत जारी है. BLA ने बयान जारी कर कहा है कि उसके लड़ाकों ने बलूचिस्तान के मस्तुंग और क्वेटा क्षेत्रों में सुरक्षाबलों पर हमला किया और कई इलाकों में अस्थायी तौर से कब्जा किया.
मस्तुंग में क्या हुआ?
BLA के अनुसार, क्वेटा-कराची मुख्य राजमार्ग पर एक लेवी पोस्ट और मस्तुंग के वली खान पुलिस स्टेशन पर उसके लड़ाकों ने कब्जा कर लिया. लड़ाकों ने पुलिस स्टेशन को जला दिया और कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया.
BLA ने दावा किया है कि छह हथियार जब्त किए गए. साथ ही छह लिवीज़ के जवान जिन्हें गिरफ्तार किया गया था, उन्हें उनकी बलूच पहचान के आधार पर शर्तीय रिहाई दी गई. हमले के दौरान यातायात करीब एक घंटे तक बाधित रही.
खडकोचा, मस्तुंग में सेना पर हमला
BLA ने रविवार को खडकोचा क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना पर हमला कर उसे ध्वस्त कर दिया. इस हमले में दो सैनिकों को मारे जाने का दावा है. साथ ही कई सैनिकों को चोटें आईं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









