
'बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में पहले ही पिट रही है हमारी सेना...', आफरीदी ने खोली PAK आर्मी की पोल
AajTak
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के अंदरूनी हालात पर एक बड़ा बयान सामने आया है. यह बयान किसी राजनेता या सुरक्षा विश्लेषक का नहीं, बल्कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का है, जिन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तानी सेना पहले से ही युद्ध जैसी परिस्थितियों में लड़ रही है, और वो कई मोर्चे पर फंसी हुई है.
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के अंदरूनी हालात पर एक बड़ा बयान सामने आया है. यह बयान किसी राजनेता या सुरक्षा विश्लेषक का नहीं, बल्कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का है, जिन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तानी सेना पहले से ही युद्ध जैसी परिस्थितियों में लड़ रही है, और वो कई मोर्चे पर फंसी हुई है.
अफरीदी ने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में जारी अस्थिरता का ज़िक्र करते हुए कहा कि हालात बेहद गंभीर हैं. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी , बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जैसे आतंकी संगठनों के लगातार हमलों से सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.
पाकिस्तानी सेना की जमीनी हकीकत
शाहिद अफरीदी के इस बयान से यह साफ होता है पाकिस्तान के अंदरूनी हालात क्या हैं. आंतरिक विद्रोह, अलगाववादी आंदोलन और आतंकी हमलों से जूझ रही पाकिस्तानी सेना. इन हालात में बाहरी मोर्चे (जैसे भारत से जंग) पर लड़ने की स्थिति में नहीं दिखती.
बलूच और तालिबान समूहों का आतंक
हाल ही में पाकिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) का कहर देखने को मिला, जब उन्होंने जाफर एक्सप्रेस नाम की एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया. इस दौरान BLA और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में पाकिस्तान के दर्जनों जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











