
'बलि का बकरा बनाया गया...', खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश में आरोपी पूर्व रॉ एजेंट विकास यादव के वकीलों का दावा
AajTak
विकास यादव को अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने करीब दस महीने पहले गिरफ्तार किया गया था. अमेरिका में यादव पर आरोप तय किए गए हैं. इसको लेकर अब विकास यादव के वकीलों का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि विकास यादव को अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बलि का बकरा बनाया जा रहा है.
खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप में अमेरिका में गिफ्तार हुए पूर्व रॉ अधिकारी विकास यादव के वकीलों ने बड़ा दावा किया है. विकास यादव को अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने करीब दस महीने पहले गिरफ्तार किया गया था. अमेरिका में यादव पर आरोप तय किए गए हैं. इसको लेकर अब विकास यादव के वकीलों का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि विकास यादव को अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बलि का बकरा बनाया जा रहा है.
आजतक से खास बातचीत करते हुए यादव के वकील आरके हांडू और आदित्य चौधरी ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बलि का बकरा बनाया जा रहा है.
वकीलों ने कहा कि आरोपों को सुनकर विकास यादव स्तब्ध रह गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए विकास यादव को इन आरोपों के बारे में पता चला. उन्होंने दावा किया कि विकास यादव कभी देश से बाहर नहीं गए. उन्होंने कभी विदेश यात्रा नहीं की. उनके खिलाफ़ लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. यह भारत और भारतीय सरकार के खिलाफ एक साजिश है.
दरअसल, अमेरिकी न्याय विभाग ने पूर्व भारतीय खुफिया अधिकारी पर पन्नू की हत्या की असफल साजिश का आरोप लगाया है. यादव के कथित सह-षड्यंत्रकारी निखिल गुप्ता पर पहले आरोप लगाए गए थे और उसे संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रत्यर्पित किया गया था. चार्जशीट में विकास यादव का जिक्र CC-1 के तौर पर किया गया था.
जानिए कौन है विकास यादव?
अमेरिकी अभियोग में जांचकर्ताओं ने दावा किया है कि पन्नू मामले के आरोपियों और खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप निज्जर की हत्या के बीच सीधा संबंध हैं. जानकारी के मुताबिक, 18 जून को कनाडा के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की हत्या के कुछ ही घंटों बाद, CC1 (विकास यादव) ने निखिल गुप्ता को निज्जर के शव का एक वीडियो भेजा था. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो किसने बनाया और यादव को भेजा.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










