
बर्थडे केक काटते हुए हॉलीवुड सेलेब निकोल रिची के बालों में लगी आग, वायरल हुआ वीडियो
AajTak
गनीमत है कि निकोल रिची को कुछ हुआ नहीं. इस हादसे के वीडियो को निकोल रिची ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने इसके साथ एक मजाकिया कैप्शन भी लिखा है. निकोल रिची ने लिखा, 'अभी तक 40वां साल फायर जा रहा है.' निकोल रिची के दोस्तों और फैंस ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है. कोई हंस रहा है तो कोई उन्हें हॉट बता रहा है.
अमेरिकन टीवी पर्सनालिटी निकोल रिची ने हाल ही में अपने 40वें जन्मदिन को सेलिब्रेट किया है. सेलिब्रेशन के दौरान निकोल के साथ एक हादसा भी हुआ. असल में निकोल रिची अपने जन्मदिन की पार्टी में केक में लगी मोमबत्तियों को बुझा रही थीं कि तभी उनके बालों ने आग पकड़ ली. इसे उनके साथ के लोगों ने बुझाया.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












