
बर्खास्त हुए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की लाल डायरी में क्या है? गहलोत सरकार क्यों आगबबूला
AajTak
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ. बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा द्वारा सदन में हंगामा किए जाने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी. गुढ़ा एक "लाल डायरी" के साथ स्पीकर सीपी जोशी की कुर्सी के पास पहुंच गए थे जिसके बाद उन्हें सदन से बाहर कर दिया गया.
अशोक गहलोत कैबिनेट में मंत्री पद से हटाए जाने के बाद आज कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा जब विधानसभा में पहुंचे तो काफी हंगामा हुआ. पहले उन्हें विधानसभा के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया लेकिन जब वह सदन में पहुंचकर वह स्पीकर के सामने लाल डायरी लहराने लगे. इसके बाद स्पीकर सीपी जोशी आग-बबूला हो गए और उन्होंने मार्शलों को आदेश देकर गुढ़ा को मार्शलों से कहकर सदन से बाहर करवा दिया.
जब रोने लगे गुढ़ा
जब गुढ़ा सदन से बाहर निकले तो रोने लगे और सरकार के मंत्रियों पर उन्हें पीटने का आरोप लगाते हुए कहा कि कहा सबने मिलकर उनकी पिटाई की. मीडिया से बात करते हुए हुआ गुढ़ा ने कहा कि मैं उस डायरी के माध्यम से बताना चाह रहा हूं इन सारे लोगों को कि किस तरीके से कांग्रेस के नेताओं के ऊपर फिल्में बन रही हैं. मेरे पास वो डायरी थी, वो डायरी मेरे छीन ली गई. मुझ पर सारे के सारे 25-50 लोगों ने एकसाथ हमला किया. मुझे लात- घूंसे मारकर जमीन पर पटका दिया.
'लाल डायरी में हैं काले कारनामे'
गुढ़ा ने कहा, 'मुझे मुझे मार्शलों ने नहीं बल्कि कांग्रेस के मंत्रियों ने घसीटकर बाहर निकाला.मार्शल तो तब तक आए नहीं था. मैं इतना ही कहना चाह रहा था कि हमने अशोक गहलोत जी का चेहरा देखकर इनको समर्थन देने का फैसला किया था. हमने इनकी रिक्वेस्ट पर इन्हें समर्थन दिया था. गहलोत साहब आपने गुंडागर्दी करके वो डायरी का आधा पार्ट मेरे से छीन लिया और आधा पार्ट मेरे पास अभी और है. इस पार्ट के अंदर आपके सारे काले कारनामे हैं जो आपने विधायकों को क्या दिया, राज्यसभा चुनाव में आपने उन विधायकों को क्या दिया, किस-किस को प्रलोभन दिया, क्रिकेट के चुनाव में आपने किस-किसको पैसे दिए, उसका खुलासा मैं आगे भी करूंगा.'
इससे पहले जैसे ही गुढ़ा ने आज जैसे ही सदन के अंदर लाल रंग की डायरी लहराई तो स्पीकर ने उन्हें अपने कक्ष में आने के लिए कहा.कु छ देर बाद गुढ़ा संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के पास पहुंचे और उनसे भिड़ गए. इस दौरान बीजेपी विधायकों ने भी 'लाल डायरी' के मुद्दे पर हंगामा किया और सदन के वेल में पहुंच गये.इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. सुबह सदन शुरू होने से पहले गुढ़ा ने संवाददाताओं से कहा कि वह विधानसभा में 'लाल डायरी' के बारे में 'खुलासा' करेंगे. उन्होंने कहा कि डायरी में कुछ "रहस्य" हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



