
बप्पी दा लोगों से काम निकलवाना खूब अच्छी तरह से जानते थे: कुमार सानू
AajTak
दादा एक महान संगीतकार के साथ-साथ दिल के भी बहुत अच्छे थे. बहुत ही खुले दिल के थे, लोगों को खाना खिलाने में उन्हें बड़ा मजा आता था. खाना खिलाने वाले का दिल बहुत बड़ा होना चाहिए, जो क्वालिटी बप्पी दा में थी. वे ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार भी उन्हीं की तरह है. मुझे वे बाकी के म्यूजिक डायरेक्टर्स से अलहदा लगते थे, उनके म्यूजिक में एक सरलता थी.
बप्पी लाहिड़ी के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. सिंगर कुमार सानू ने भी बप्पी लाहिड़ी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने बताया कि बप्पी दा एक ऐसे कंपोजर थे, जिन्होंने कभी किसी सिंगर को गाना सीखाया ही नहीं है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












